परिवर्तनशील अवधि बीमा पॉलिसी
 
विशेषताए
यह बीमा योजना उन लोगों को ध्यान में रख कर तैयार की गयी है जो इस समय आजीवन या बंदोबस्ती बीमा पॉलिसियों हेतु आवश्यक प्रीमियम भरने की स्थिति में नहीं होते लेकिन आशा करते हैं कि निकट भविष्य में वे वैसी पालिसियों का प्रीमियम भर सकते हैं।
यह योजना उन लोगों के लिए भी उपयुक्त होती है जो योजना के संबंध में निर्णय आगे चल कर उस समय लेना चाहते हैं जब वह बेहतर विकल्प चुनने की स्थिति में होंगे।
 
किसके लिए उपयुक्त है
श्रेणी ख के अंतर्गत अर्जित आय वाले व्यक्तियों के लिए श्रेणी झ के अंतर्गत अर्जित आय न होने वाले व्यक्तियों के लिए और मूलतः मानक जीवन और निम्नस्तरीय जीवन वाले ई.एम.आर. वर्ग ख तथा झ के लिए यह पॉलिसी उपयुक्त होती है।