जीवन निश्‍चय
एलआईसी की जीवन निश्‍चय तालिका नं. 199 (यूआईएन : 512N258V01)
 
विशेषताएँ

एलआईसी की जीवन निश्‍चय एकल प्रीमियम पर बंद होने वाली योजना है, जो ख़ासतौर पर आप जैसे हमारे बहुमूल्‍य ग्राहकों के लिए बनायी गयी है, जिन्‍होंने हमारी मानक दरों पर कम से कम एक जोखिम वहन करने वाली पॉलिसी ली है. आप अपना इच्‍छानुसार प्रीमियम राशि का चुनाव कर सकते हैं और परिपक्‍वता पर मिलने वाली रकम (परिपक्‍वता बीमित रकम) आपकी प्रीमियम राशि, आपकी आयु और चुनी गई शर्तों पर निर्भर करेगी.

1. पात्रता शर्तें
प्रवेश के समय न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष (पूरे)
प्रवेश के समय अधिकतम आयु 50 वर्ष (निकटतम जन्‍मदिन)
पॉलिसी अवधि 5, 7 और 10 वर्ष
न्‍यूनतम एकल प्रीमियम 10,000 रु.
अधिकतम एकल प्रीमियम 10,00,000 रु.

(प्रीमियम 1,000 रु. के गुणकों में होना चाहिये) अधिकतम मूल बीमित रकम (प्रथम वर्ष मृत्‍यु लाभ) : से कम- 50,00,000 रु., और सभी मौज़ूदा जारी पॉलिसियों के तहत कुल बीमित रकम का 50% (कुल मृत्‍यु लाभ)

2. उच्‍च प्रीमियम भुगतान के लिए प्रेरक :
यदि आपकी प्रीमियम राशि 25,000 रु. या उससे अधिक है, तो आप उपलब्‍ध प्रेरक के कारण उच्‍चतर परिपक्‍वता बीमित रकम प्राप्‍त करेंगे.
 
3. कर्ज़ :
एक पॉलिसी वर्ष पूरा होने के बाद आप इस योजना के तहत कर्ज़ ले सकते हैं.
 
4. समर्पण मूल्‍य :
एक वर्ष तक जारी रहने के बाद आप पॉलिसी समर्पित कर सकते हैं. ज़मानती समर्पण मूल्य किसी अतिरिक्‍त प्रीमियम को छोड़कर, यदि कोई है, भुगतान की गयी एकल प्रीमियम का 90% होगा.

निगम समर्पण की दिनांक के हिसाब से विशेष समर्पण मूल्‍य का भी भुगतान कर सकता है जो ज़मानती समर्पण मूल्‍य से उच्‍चतर हो सकता है.
 
5. निवारण :
आत्‍महत्‍या: अगर बीमित व्यक्ति (होशोहवास या मानसिक विक्षिप्तता की हालत में) पॉलिसी के तहत जोखिम लागू होने के एक साल के भीतर कभी भी आत्महत्या कर लेता है, तो पॉलिसी निरस्त हो जायेगी और निगम इस पॉलिसी के आधार पर (I) एकल प्रीमयम का 90% भुगतान, किसी भी अतिरिक्त प्रीमियम को छोड़कर, या (ii) पॉलिसी में निहित तीसरे पक्ष के प्रमाणित लाभदायक हितों को छोड़कर, जिसके बारे में मृत्यु से कम- से- कम एक कैलेंडर माह पहले उस शाखा को लिखित में सूचना दी गयी हो, जिससे पॉलिसी वर्तमान में संचालित हो रही हो (जहां पॉलिसी रिकॉर्ड रखे गये हैं), किसी तरह के दावे पर विचार नहीं करेगा.
 
6. कूलिंग ऑफ़ अवधि :
यदि आप पॉलिसी के “नियमों और शर्तों” से संतुष्‍ट नहीं हैं, तो 15 दिनों के अंदर आप हमें पॉलिसी वापस कर सकते हैं.