जीवन सरल
 
विशेषताएँ
उत्पाद सारांश
यह बंदोबस्‍ती जीवन बीमा योजना है, जिसमें बीमित रकम और प्रीमियम भुगतान का प्रकार प्रस्तावक खुद चुन सकता है. यह योजना पॉलिसी की अवधि के दौरान मृत्यु पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. मृत्यु लाभ सीधे भरी गयी प्रीमियमों की रकम पर निर्भर करता है. परिपक्वता रकम पॉलिसी लेते समय बीमित व्यक्ति की उम्र पर निर्भर होती है और पॉलिसी की अवधि पूरी होने तक बीमित व्यक्ति के जिंदा रहने पर देय होती है. यह पॉलिसी की अवधि में लचीलापन और ढेर सारी तरलता का प्रस्ताव करती है.

प्रीमियमें
प्रीमियम का भुगतान आपके चुनाव के अनुसार वार्षिक, अर्द्धवाषिक, त्रैमासिक किश्‍तों में या वेतन कटौती द्वारा मासिक किश्‍तों में पॉलिसी की अवधि भर या उससे पहले मृत्यु तक किया जाता है.

निष्ठा जोड़:
यह लाभ सहित योजना है और निगम को बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ में भागीदारी करती है. इसे निष्ठा जोड़ के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है . ये निष्ठा जोड़ मृत्यु लाभ या पारिपक्वता लाभ के साथ देय अंतिम बोनस होते हैं. निगम के व्यापारिक अनुभव के आधार पर दसवें साल से निष्ठा जोड़ देय हो सकते हैं.