पालिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसके नामिनी को, किसी तरह की राइडर प्रीमियमों या अतिरिक्त प्रीमियमों को छोड़कर शेष प्रीमियमों की कुल रकम निगम की ओर से तय की गयी ब्याज दर पर मय ब्याज के अदा कर दी जायेगी. फिलहाल ब्याज दर तीन, चार और पांच प्रतिशत सालाना है बशर्ते की बीमित व्यक्ति की मृत्यु १० साल, २० साल या उसके बाद होती है.
भुगतान तिथि पर बीमित व्यक्ति एकमुश्त कर मुक्त परिवक्वता लाभ का २५ .फीसदी नकद ले सकता है. शेष रकम को पालिसी की अवधि पूरी होने के समय लागू ब्याज दर पर वार्षिक वृत्ति में रूपांतरित करना अनिवार्य होता है. पालिसी धारक निम्म लिखित में से कोईथ भी वार्षिक वृत्ति विकल्प चुन सकता है
1. जीवन भर वार्षिक वृत्ति का भुगतान
2 . 5, 10, 10 ,या 20 साल की अवधि के लिए गारंटी से वार्षिक वृत्ति का भुगतान
3. साझा जीवन और बाद तक जीवित रहने वाले वार्षिक वृत्तिभोगी के पति या पत्नी को वार्षिक वृत्ति का भुगतान. इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर उसकी पत्नी या पति को उसके जीवन भर आधी वार्षिक वृत्ति देय होती है.
4 .वार्षिक वृत्ति भोगी की मृत्यु पर क्रय मूल्य वापसी के साथ उसके पति/ पत्नी को आजीवन वृत्ति का भुगतान.
5 . 3% साधारण वार्षिक ब्याज की दर से वार्षिक वृत्ति में वृद्धि.
पूरक/ अतिरिक्त लाभ:
ये वैकल्पिक लाभ हैं जो अतिरिक्त सुरक्षा/ विकल्प के रूप में आपकी पालिसी में जोड़े जा सकते हैं. इनके लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रीमियमों का भुगतान करना होता है.
सरेंडर मूल्य:
जीवन बीमा पालिसी .खरीदना हालांकि दीर्घकालिक प्रतिबद्धता होता है. बहरहाल, समय से पहले अनुबंध रद्द हो जाने पर सरेंडर या सुपुर्दगी मूल्य उपलब्ध है.
गारंटीशुदा सरेंडर मूल्य:
दो या दो से .ज्यादा बरसों बाद लेकिन निवेशन तिथि से पहले पालिसी सरेंडर की जा सकती है. गारंटी शुदा सरेंडर मूल्य पहले साल की प्रीमियमों को छोड़ कर शेष प्रीमियमों का ९० प्रतिशत होता है. एकल प्रीमियम पालिसियों के मामले में पालिसी लागू होने की तिथि से दो साल बाद पालिसी सरेंडर करने पर गारंटीशुदा सरेंडर मूल्य की अनुमति दी जाती है.
सरेंडर संबंधी निगम की नीति:
व्यावहारिक तौर पर निगम विशेष सरेंडर मूल्य देता है जो गारंटीशुदा सरेंडर मूल्य से .ज्यादा या फिर उसके बराबर होता है. पालिसी सरेंडर करने पर मिलने वाले लाभ पालिसी की देय तिथि पर या मृत्यु पर मिलने वाली दावे की रकम का घटा हुआ मूल्य होते हैं. सरेंडर मूल्य भरी हुई प्रीमियमों की संख्या और सरेंडर के समय पालिसी की अवधि पर निर्भर होता है. कुछ स्थितियों में, मसलन् पालिसी के समय से पहले रद्द होने पर देय सरेंडर मूल्य भरी गयी प्रीमियमों की रकम से कम होता है.
आर्थिक परिवेश, अनुभव और अन्य कारकों की बिना पर निगम समय-समय पर देय सरेंडर वैल्यू की समीक्षा करता है.
टिप्पणीः उपर्युक्त ब्योरे योजना की मुख्य विशेषताएं बताने वाली उत्पाद समीक्षा हैं. इनका म.कसद योजना का परिचय देना भर है. यह अनुबंध का प्रतिनिधित्व नहीं करते. विस्तृत जानकारी के लिए कृपया पालिसी के दस्ताव.ेज देखें.