|
न्यू जीवन सुरक्षा - I
विशेषताए
उत्पाद का परिचय:
ये आस्थगन वार्षिक वृत्ति योजनाएं हैं जो पालिसी धारकों को एक चुनी हुई अवधि के बाद नियमित आय का प्रावधान करती हैं.
प्रीमियमें
आप अपनी पसंद से वार्षिक , अर्द्धवार्षिक , तिमाही , माहवार किस्तों में पालिसी की अवधि भर या अवधि के भीतर मृत्यु होने तक प्रीमियमें भर सकते हैं . या अपने वेतन से कटवा सकते हैं . अन्यथा एक किस्त में एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.
कर लाभ:
य न्यू जीवन सुरक्षा १' ( तालिका क्रमांक ११७ ) के तहत भरी गयी प्रीमियमें आय कर अधिनियम की धारा ८० सीसीसी के तहत कर मुक्त होती हैं . य न्यु जीवन धारा १' ( तालिका क्रमांक १४८ ) की किस्तें भी आयकर अधिनियम की धारा ८८ की तहत कर मुक्त होती हैं.
बोनस
यह लाभ से जुड़ी पालिसियां हैं और निगम के वार्षिक वृत्ति / पेंशन व्यापार से होने वाले लाभ में भागीदारी करती हैं . पालिसी को बोनसों की शक्ल में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है . हर वित्तवर्ष के अंत में प्रति हजार बीमित रकम पर उत्तरभोगी बोनसों की घोषणा की जाती है . घोषणा के बाद बोनसों की रकमें योजना की गांरटीशुदा लाभ का हिस्सा बन जाती हैं . एक खास न्यूनतम अवधि तक पालिसी के जारी रहने पर अंतिम ( अतिरिक्त ) बोनस भी दिये जा सकते हैं.
|