 |
विशेषताएं
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आई आर डी ए) भारत में कारोबार करने वाली तमाम बीमा कंपनियों से अपेक्षा करता है कि वह अपने ग्राहकों को अधिकारिक विवरण दें. ये विवरण जीवन बीमा परिषद (बीमा अधिनियम 1938 के अनुच्छेद 64 सी (ए) के तहत गठित) द्वारा निर्धारित आय की विशेष दर पर आधारित है और इसका अभिप्राय भारतीय जीवन बीमा निगम (एल आई सी आई) द्वारा निष्पादित या भविष्य में निष्पादित वास्तविक निवेश आय का विवरण देना नहीं हैं.
वर्ष 2004-05 के लिये जीवन बीमा परिषद (एल आई सी आई) द्वारा घोषित दो निवेश आय दरें 6% और 10% वार्षिक हैं.
उत्पाद सारांश
यह लाभ सहित पेंशन योजना है, जिसमें विलंबन अवधि में मृत्यु हो जाने या निहितता की तिथि तक जीवित रहने पर मृत्यु सुरक्षा दी जाती है और परिपक्वता आय का उपयोग अनिवार्यतः वार्षिकी खरीदने के लिये किया जाता है.
प्रीमियम:
पॉलिसी की अवधि भर या उससे पहले मृत्यु हो जाने तक प्रीमियम का भुगतान आपके द्वारा चुने गये विकल्प के अनुसार वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक, मासिक किश्तों में या वेतन से कटवा कर देय होता है. वैकल्पिक रूप से, प्रीमियम का एकमुश्त (एकल प्रीमियम) भुगतान भी किया जा सकता है .
कर लाभ: इस पॉलिसी के अंतर्गत भरी गयी प्रीमियमों पर अनुच्छेद 80 सी सी सी (1) के तहत कर राहत उपलब्ध है.
पहले पांच साल के दौरान जमानती जोड़ः पॉलिसी के पहले पांच साल के दौरान प्रति १००० रूपये बीमित राशि पर ५० रूपये वार्षिक जमानती जोड़ मिलते हैं। जमानती जोड़ निवेशन के समय या उससे पहले मृत्यु हो जाने पर मूल बीमित रकम के साथ देय होते हैं।
पहले पांच साल के दौरान ज़मानती जोड:
पॉलिसी के पहले पांच साल के दौरान प्रति 1000 रूपये बीमित राशि पर 50 रूपये वार्षिक ज़मानती जोड़ मिलता है. ज़मानती जोड़ निहितता के समय या उससे पहले मृत्यु हो जाने पर मूल बीमित रकम के साथ देय होते हैं.
पहले पांच साल के बाद बोनस:
यह लाभ सहित योजना है और पांच साल के बाद बीमा व्यवसाय से निगम को होने वाले लाभ में भागीदारी करती है. हर वित्त वर्ष के अंत में साधारण प्रत्यावर्ती बोनसों की घोषणा की जाती है. एक बार घोषित होने के बाद ये बोनस योजना के लाभ का हिस्सा बन जाते हैं. अंतिम (अतिरिक्त) बोनस भी देय हो सकते है बशर्ते कि पॉलिसी एक निश्चित अवधि तक चलती रहे.
मृत्यु लाभः
पॉलिसी के विलंबन अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर अर्जित ज़मानती जोड़ों और प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम (अतिरिक्त) बोनस के साथ, अगर कोई है, बीमित रकम एकमुश्त देय होती है.
निहितता पर लाभः
निहितता तिथि पर आप अर्जित जमा जोड़ों और निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम बोनस, अगर कोई है, के साथ मूल बीमित रकम की अधिकतम एक तिहाई रकम आय कर मुक्त एकमुश्त नकद ले सकते हैं. शेष रकम अनिवार्य विकल्प के रूप से वार्षिकी में परिवर्तित की जायेगी और दरें वार्षिकी की निहितता के समयानुसार लागू होंगी.
पूरक/ अतिरिक्त लाभ:
ये वैकल्पिक लाभ हैं, जो कि आपकी योजना में अतिरिक्त सुरक्षा/ विकल्प के लिये जोड़े जा सकते हैं. इन लाभों के लिये एक अतिरिक्त प्रीमियम भरना होती है.
समर्पण मूल्यः
बीमा पॉलिसी खरीदना दीर्घकालिक संकल्प है. बहरहाल, अनुबंध के शीघ्र समाप्त होने पर समर्पण मूल्य उपलब्ध है.
ज़मानती समर्पण मूल्यः
कम से कम तीन साल तक प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी को नकद भुगतान के लिये समर्पित किया जा सकता है. इस योजना के तहत एकल प्रीमियम भुगतान को छोड़ कर प्रीमियम भुगतान के सभी प्रकारों पर उपलब्ध ज़मानती समर्पण मूल्य पहले साल की प्रीमियमों और अतिरिक्त प्रीमियमों को छोड़ कर, जमा की गयी कुल प्रीमियमों का 30 % होता है. एकल प्रीमियम पॉलिसियों के लिये ज़मानती समर्पण मूल्य अतिरिक्त प्रीमियमों को छोड़ कर एकल प्रीमियम की रकम का 90 % होगा.
समर्पणों पर निगम की नीत:
व्यावहारिक रूप से निगम एक विशेष समर्पण मूल्य देता है, जो ज़मानती समर्पण मूल्य के बराबर या उससे अधिक होता है. समर्पण पर देय मूल्य दावे की घटी हुई रकम होती है, जो मृत्यु या भुगतान तिथि पर देय होती है. यह उस अवधि पर, जिस दौरान प्रीमियमें भरी गयी हैं और समर्पण के समय पॉलिसी की अवधि पर निर्भर होता है. कुछ स्थितियों, मसलन् पॉलिसी के जल्दी बंद हो जाने पर देय समर्पण मूल्य भरी गयी प्रीमियमों की रकम से कम होता है.
निगम समय- समय पर अपनी योजनाओं के तहत देय समर्पण मूल्य की समीक्षा करता है, यह आर्थिक वातावरण, अनुभव तथा अन्य तथ्यों पर निर्भर करता है.
उपर्युक्त विवरण उत्पाद की मुख्य विशेषताएं बताने वाली समीक्षा मात्र हैं. इनका उद्देश्य योजना का परिचय देना- भर है. ये अनुबंध का प्रतिनिधित्व नहीं करते. विस्तृत जानकारी के लिए कृपया पॉलिसी के दस्तावेज देखें. कर लाभ वर्तमान कर कानूनों के अनुरूप हैं
लाभ विवरणः
वैधानिक चेतावनी
" कुछ लाभ ज़मानती होते हैं और कुछ परिवर्तनीय, जो बीमाकर्ता कंपनी के भावी बीमा व्यापार पर आधारित होते हैं. अगर आपकी पॉलिसी ज़मानती लाभों की पेशकश करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी विवरण तालिका में उनके आगे स्पष्ट रुप से 'ज़मानती' लिखा होगा. अगर आपकी पॉलिसी परिवर्तनीय लाभों का प्रस्ताव करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी निदर्शन तालिका में दो अनुमानित भावी निवेश आय दी गयी होंगी. ये अनुमानित आय दरें ज़मानती नहीं होतीं और न आप को मिलने वाली रकम की ऊपरी या निचली सीमाएं ही हैं, क्योंकि आपकी पॉलिसी का मूल्य भावी निवेश कारोबार समेत कई कारणों पर निर्भर करता है.''
विवरण 1:
| प्रवेश के समय उम्रः |
35 वर्ष |
| पॉलिसी की अवधि: |
25 वर्ष |
| प्रीमियम भुगतान अवधिः |
25 वर्ष |
| बीमित रकम (रु.): |
100000 |
| वार्षिक प्रीमियम (रु.): |
4121 |
| वर्ष के अंत में |
वर्ष के अंत तक भरी गयी कुल प्रीमियमें |
मुत्यु पर देय लाभ/वार्षिक की खरीददारि के लिए निवेशन तिथि पर जीवित रहने पर उपलब्ध रकम |
| ज़मानती |
परिवर्तनीय |
कुल |
| स्थिति-1 |
स्थिति-2 |
स्थिति-1 |
स्थिति-2 |
| 1 |
4,121 |
1,00,000 |
0 |
0 |
100000 |
100000 |
| 2 |
8,242 |
1,05,000 |
0 |
0 |
105000 |
105000 |
| 3 |
12,363 |
1,10,000 |
0 |
0 |
110000 |
110000 |
| 4 |
16,484 |
1,15,000 |
0 |
0 |
115000 |
115000 |
| 5 |
20,605 |
1,20,000 |
0 |
0 |
120000 |
120000 |
| 6 |
24,726 |
1,25,000 |
2300 |
7300 |
127300 |
132300 |
| 7 |
28,847 |
1,25,000 |
4600 |
14600 |
129600 |
139600 |
| 8 |
32,968 |
1,25,000 |
6900 |
21900 |
131900 |
146900 |
| 9 |
37,089 |
1,25,000 |
9200 |
29200 |
134200 |
154200 |
| 10 |
41,210 |
1,25,000 |
11500 |
36500 |
136500 |
136500 |
| 15 |
61,815 |
1,25,000 |
23000 |
73000 |
148000 |
198000 |
| 20 |
82,420 |
1,25,000 |
48500 |
157500 |
173500 |
282500 |
| 25 |
1,03,025 |
1,25,000 |
63500 |
206000 |
188500 |
331000 |
विवरण 2:
| प्रवेश तिथि पर उम्रः |
35 वर्ष |
| पॉलिसी की अवधि: |
25 वर्ष |
| बीमित रकम (रु.): |
100000 |
| एकल प्रीमियम (रु.): |
53750 |
| वर्ष के अंत में |
वर्ष के अंत तक भरी गयी कुल प्रीमियमें |
मुत्यु पर देय लाभ/वार्षिक की खरीददारि के लिए निवेशन तिथि पर जीवित रहने पर उपलब्ध रकम |
| ज़मानती |
परिवर्तनीय |
कुल |
| स्थिति-1 |
स्थिति-2 |
स्थिति-1 |
स्थिति-2 |
| 1 |
53,750 |
1,00,000 |
0 |
0 |
100000 |
100000 |
| 2 |
53,750 |
1,05,000 |
0 |
0 |
105000 |
105000 |
| 3 |
53,750 |
1,10,000 |
0 |
0 |
110000 |
110000 |
| 4 |
53,750 |
1,15,000 |
0 |
0 |
115000 |
115000 |
| 5 |
53,750 |
1,20,000 |
0 |
0 |
120000 |
120000 |
| 6 |
53,750 |
1,25,000 |
2500 |
12400 |
127500 |
137400 |
| 7 |
53,750 |
1,25,000 |
5000 |
24800 |
130000 |
149800 |
| 8 |
53,750 |
1,25,000 |
7500 |
37200 |
132500 |
162200 |
| 9 |
53,750 |
1,25,000 |
10000 |
49600 |
135000 |
174600 |
| 10 |
53,750 |
1,25,000 |
12500 |
62000 |
137500 |
187000 |
| 15 |
53,750 |
1,25,000 |
25000 |
124000 |
150000 |
249000 |
| 20 |
53,750 |
1,25,000 |
53500 |
268000 |
178500 |
393000 |
| 25 |
53,750 |
1,25,000 |
70000 |
350500 |
195000 |
475500 |
टिप्पणीः
(1) यह विवरण धूम्रपान न करने वाले (चिकित्सकीय, जीवन शैली और पेशे की दृष्टि से) मानक जीवन यापन करने वाले स्त्री-पुरूषों पर लागू होता है।
(2) उपर्युक्त विवरण में ग़ैर ज़मानती लाभ (1) और (2) का आंकलन इस तरह किया जाता है कि वे क्रमश: (स्थिति-1) और ( स्थिति-2) में 6% और 10% वार्षिक अनुमानित निवेश आय दर के आनुषांगिक होते हैं. दूसरे शब्दों में, यह विवरण तैयार करते समय ये मान कर चला गया है कि एलआईसी पॉलिसी की अवधि के दौरान 6% और 10% वार्षिक की दर से लाभ कमायेगा. अनुमानित निवेश आय दर ज़मानती नहीं होती.
(3) इस विवरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्राहक किसी हद तक गुणात्मक रूप से उत्पाद की विशेषताओं और विभिन्न स्थितियों में लाभों के प्रवाह के मात्रा निर्धारण में सक्षम हो सके.
(4) भावी बोनस भावी लाभ पर आधारित होते हैं और इसलिये ज़मानती नहीं होते. बहरहाल, किसी भी वर्ष में एक बार यदि बोनस घोषित हो गया और पॉलिसी में जुड़ गया, तो वह ज़मानती हो जाता है.
(5)परिपक्वता लाभ पॉलिसी अवधि के अंत में दर्शायी गयी रकम है.
|
 |