जीवन साथी प्लस
 
लाभ विवरण :
वैधानिक चेतावनी
“कुछ लाभ ज़मानती होते हैं और कुछ परिवर्तनीय, जो बीमाकर्ता कंपनी के भावी बीमा व्यापार पर आधारित होते हैं. अगर आपकी पॉलिसी ज़मानती लाभों की पेशकश करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी निदर्शन तालिका में उनके आगे स्पष्ट रुप से 'ज़मानती' लिखा होगा. अगर आपकी पॉलिसी परिवर्तनीय लाभों का प्रस्ताव करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी निदर्शन तालिका में दो भिन्न अनुमानित भावी निवेश आय दी गयी होंगी. ये अनुमानित आय दरें ज़मानती नहीं होतीं और न आप को मिलने वाली रक़म की ऊपरी या निचली सीमाएं ही हैं क्योंकि आपकी पॉलिसी का मूल्य भावी निवेश कारोबार समेत कई कारणों पर निर्भर करता है.”
 
i) यह विवरण धूम्रपान न करने वाले (चिकित्सरकय , जीवनशैली और पेशे की दृष्टि से) मानक जीवन यापन करने वाले स्त्री-पुरुषों पर लागू होता है.
ii) उपर्युक्तल विवरण में ग़ैर ज़मानती लाभ (1) और (2) का आकलन इस तरह किया जाता है कि वे क्रमश: (स्थितति-1) और (स्थिति-2) में 6% और 10% वार्षिक अनुमानित निवेश आय दर के आनुषांगिक होते हैं. दूसरे शब्दों में, यह विवरण तैयार करते समय ये मानकर चला गया है कि एलआईसी पॉलिसी की अवधि के दौरान 6% और 10% वार्षिक की दर से लाभ कमायेगा. अनुमानित निवेश आय दर ज़मानती नहीं होती.
iii) इस विवरण का मुख्य़ उद्देश्य़ यह है कि ग्राहक किसी हद तक गुणात्मरक रूप से उत्पाद की विशेषताओं और विभिन्नम स्थिउतियों में लाभों के प्रवाह के मात्रा निर्धारण में सक्षम हो सके.
iv) एलआईसी अपने अभिकर्ताओं/ मध्यलस्थोंह , कर्मचारियों और अधिकारियों को “यूलिप “ निधि के भावी प्रदर्शन पर, उपर्युक्तद विवरणित 6% और 10% की विकास दर के अलावा, उनका दृष्टिंकोण व्यीक्तप करने के लिये प्राधिकृत नहीं करता.
 
लाभ
अ ) लाभ :
एल.ए. की मृत्यु पर, जबकि एस.एल.ए. जीवित हो
पी.एल.ए. के नाम से आवेदित बीमित रकम एस.एल.ए. को देय होगी. इसके साथ ही, नियमित प्रीमियम पॉलिसी के मामले में, जहां सुरक्षा पूर्ण शक्ति में हो,पॉलिसी के अंतर्गत सभी भावी प्रीमियमों पर छूट मिल जायेगी. बकाया प्रीमियमों समेत सभी भावी प्रीमियमों के बराबर राशि के समतुल्यम यूनिटें,यदि हों, (पॉलिसी के अंतर्गत सभी भुगतान योग्य प्रीमियमों में से सभी भरी जा चुकी प्रीमियमों को घटाकर ) पॉलिसीधारक की निधि में जमा हो जायेंगी. पॉलिसी के अंतर्गत लिये गये निधि प्रकार के अनुरूप यूनिट मूल्यॉ पर यूनिटें आवंटित की जायेंगी.पॉलिसी जारी रहेगी.
एस.एल.ए.की मृत्युर के बाद पी.एल.ए. की मृत्यु पर
पी.एल.ए. के नाम से आवेदित बीमित रकम के साथ पॉलिसीधारक के निधि मूल्ये समेत बकाया प्रीमियमों सहित सभी भावी प्रीमियमें, यदि हों, (पॉलिसी के अंतर्गत सभी भुगतान योग्य प्रीमियमों में से सभी भरी जा चुकी प्रीमियमों को घटाकर ) देय होंगी और पॉलिसी समाप्त हो जायेगी.
एस.एल.ए. की मृत्यु पर, जबकि पी.एल.ए. जीवित हो
एस.एल.ए. के नाम से आवेदित बीमित रकम पी.एल.ए. को देय होगी.
पी.एल.ए. की मृत्यु के बाद एस. एल.ए. की मृत्यु पर
एस.एल.ए. के नाम से आवेदित बीमित रकम के साथ पॉलिसीधारक का निधि मूल्य् देय होगा और पॉलिसी समाप्त हो जायेगी.
पी.एल.ए.और एस.एल.ए की समकालिक मृत्यु पर
पी.एल.ए. और एस.एल.ए. दोनों के नाम से आवेदित बीमित रकम के साथ पॉलिसीधारक के निधि मूल्यय समेत बकाया प्रीमियमों सहित सभी भावी प्रीमियमों के बराबर राशि, यदि हों, (पॉलिसी के अंतर्गत सभी भुगतान योग्यं प्रीमियमों में से सभी भरी जा चुकी प्रीमियमों को घटाकर ) देय हो्गी और पॉलिसी समाप्तं हो जायेगी.
ब ) परिपक्वाता लाभ:
परिपक्वलता की दिनांक तक पी.एल.ए.और एस.एल.ए. दोनों की जीवितता पर पॉलिसीधारक के निधि मूल्य के बराबर की राशि देय होगी.