परिचय:
यह लाभसहित आजीवन योजना है जो एक चुनी हुई संचय अवधि के बाद बीमा धनराशि पर ५.५ प्रतिशत की दर से वार्षिक विद्यमानता हितलाभ प्रदान करती है। संचय अवधि के अंत में या उससे पहले ही पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर पॉलिसी से जुड़े निहित बोनस धनराशि का एकमुश्त भुगतान किया जाता है। इसके अतिरिक्त बीमा धनराशि, निष्ठालाभ के साथ, १०० वर्ष की आयु तक बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर या उससे पहले उसकी मृत्यु हो जाने पर देय होती है।
संचय अवधि:
योजना १०,१५ और २० वर्ष की तीन संचय अवधियों के लिए उपलब्ध है। प्रस्तावक इनमें से अपनी पसंद की अवधि चुन सकता है।
प्रीमियम का भुगतान
वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक किस्तों में या वेतन बचत योजना द्वारा प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। या फिर पॉलिसी लेते समय ही एकल प्रीमियम दिया जा सकता है।
प्रीमियम दरों के उदाहरणः
निम्नलिखित तालिका में एक हजार की बामा धनराशि पर विभिन्न आयु अवधियों में देय प्रीमियम का ब्योरा दिया गया हैः