जीवन मंगल योजना – माइक्रो बीमा उत्‍पाद
 
विशेषताऐ
परिचय:
एलआईसी की जीवन मंगल परिपक्‍वता पर प्रीमियम भुगतान सहित एक सावधि बीमा योजना है, जहां आप प्रीमियम भुगतान एकमुश्‍त या फ़िर नियमित रूप से पॉलिसी की अवधि तक वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक, मासिक, पाक्षिक या साप्‍ताहिक अंतरालों में कर सकते हैं.
 
पात्रता शर्तें और अन्‍य प्रतिबंध:
प्रवेश के समय न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष (पूरे)
प्रवेश के समय अधिकतम आयु 60 वर्ष (निकटतम जन्‍मदिन)
परिपक्‍वता पर अधिकतम आयु        

70 वर्ष (निकटतम जन्‍मदिन)

अवधि नियमित प्रीमियम के लिये 10 से 15 वर्ष.
एकल प्रीमियम के लिये 10 वर्ष.
न्‍यूनतम किश्‍त प्रीमियम 15 रु.
न्‍यूनतम बीमित रकम

10,000 रु.

अधिकतम बीमित रकम 50,000 रु.
(बीमित रकम 1,000 रु. के गुणकों में होगी)
 
प्रीमियम भुगतान प्रकार
प्रीमियम भुगतान प्रकार में वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक, वेतन बचत योजना समेत मासिक, पाक्षिक, साप्‍ताहिक और एकल प्रीमियम की अनुमति है. (एकल प्रीमियम की अनुमति केवल 10 वर्ष की अवधि के लिये ही है.)
 
नमूना प्रीमियम दरें
प्रति 1000 रु. बीमित रकम पर कुछ नमूना दरें निम्‍नानुसार हैं:
 
1000 रु. बीमित रकम के लिये वार्षिक प्रीमियम:
आयु (व.) पॉलिसी अवधि (वर्ष)
10 15
20 39.90 24.35
30 41.30 25.95
40 49.25 32.55
50 69.65 47.75
 
1000 रु. बीमित रकम के लिये एकल प्रीमियम (केवल 10 वर्ष की अवधि के लिये उपलब्ध)
 
आयु (व.) प्रीमियम (रु.)
20 99.60
30 105.20
40 136.65
50 220.70