जीवन अक्षय-6
 
विशेषताए
परिचय:
यह एक त्वरित वृत्ति आय योजना है, जो एक प्रीमियम के रूप में एकमुश्त भुगतान के जरिये खरीदी जा सकती है. योजना के तहत वृत्ति ग्राही को जीवन भर वृत्ति का भुगतान किया जाता है. वृत्ति के भुगतान की अवधि और तरीकों के विभिन्न्न विकल्प उपलब्ध हैं.
 
उपलब्ध विकल्प:
योजना के तहत निम्नलिखत विकल्प मौजूद हैं.

वृत्ति का प्रकार:

  • जीवन भर के लिए नियमित वृत्ति
  • वृत्ति का भुगतान ५, १०, १५ अथवा २० वर्षों के लिए निश्चित रूप से और उसके बाद जब तक वृत्तिग्राही जीवित है तब तक.
  • आजीवन वृत्ति जिसमें वृत्तिग्राही की मृत्यु की सूरत में खरीदी कीमत की वापसी हो सकती है.
  • ३ प्रतिशत प्रति वर्ष की सादी दर से बढ़ती वृत्ति.
  • आजीवन वृत्ति जिसमें यह प्रावधान है कि वृत्तिग्राही की मृत्यु की सूरत में ५० प्रतिशत वृत्ति जीवनसाथी को मिले.
  • आजीवन वृत्ति जिसमें यह प्रावधान है कि वृत्तिग्राही की मृत्यु की सूरत में १०० प्रतिशत वृत्ति जीवनसाथी को मिले.
आप केवल एक विकल्प चुन सकते हैं. एक बार चुने जाने पर, विकल्प में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता.

अवधि:
वृत्ति का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक हो सकता है. आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं.

प्रमुख विशेषताएं
  • प्रीमियम का भुगतान प्रीमियम एकमुश्त होगा.
  • न्यूनतम खरीदी कीमत: ५०,००० रु. या ऐसी कोई रकम जो न्यूनतम ३००० रु. की वार्षिक वृत्ति सुरक्षित कर सके.
  • योजना के तहत किसी चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता नहीं.
  • खरीदी कीमत, वृत्ति आदि के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं.
  • न्यूनतम उम्र ४० वर्ष पिछले जन्मदिन के अनुसार, अधिकतम उम्र ७९ वर्ष पिछले जन्मदिन के अनुसार.
  • उम्र का प्रमाण आवश्यक
वृत्ति दर:
वार्षिक अंतराल पर भुगतान की जाने वाली वृत्ति की रकम जो विभिन्न विकल्पों के तहत १ लाख रु. में खरीदी जा सकती है
उम्र आखिरी जन्मदिन के अनुसार विकल्प के तहत वार्षिक वृत्ति
  (1) (2)(5 वर्ष निश्चित ) (3) (4) (5) (6)
40 7330 7320 6720 5430 7120 6920
45 7610 7590 6760 5730 7320 7060
50 7990 7960 6800 6130 7600 7250
55 8520 8460 6860 6680 7990 7520
60 9230 9140 6940 7410 8510 7900
65 10300 10130 7030 8480 9280 8450
70 11980 11570 7130 10130 10450 9270
75 14420 13400 7240 12500 12150 10500
 
की अवधि पॉलिसी वापस करने हेतु:
यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी के नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं है तो पॉलिसी 15 दिनों में वापस की जा सकती है.
उच्च् खरीद कीमत पर लाभ
पॉलिसियां जिनकी खरीद कीमत १.५० लाख रु. या उससे अधिक है, वृत्तिग्राही को ऊंची वृत्ति रकम मिलेगी. उच्च् खरीद वाली पॉलिसियों के तहत वार्षिकी दरों में दिये जाने वाले लाभ की अधिकतम रकम प्रति हजार रुपये नीचे दी गई है
पेड-अप वैल्यू:
पॉलिसी की कभी कोई पेड-अप वैल्यू नहीं होती.
अभ्यर्पण मूल्य:
पॉलिसी के तहत कोई अभ्यर्पण मूल्य नहीं मिलता.
ऋण:
इस पॉलिसी के तहत ऋण की सुविधा नहीं है.
बीमा अधिनियम १९३८ की धारा ४१
  • किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं है कि वह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, पॉलिसी पर दर्शाए गये प्रीमियम पर कोई छूट, या कमीशन, संपूर्ण या उसका कोई हिस्सा, किसी जिंदगी या किसी भारत में किसी संपत्ति के जोखिम के संदर्भ में बीमा कराने, उसका नवीनीकरण करने अथवा जारी रखने के लिए लालच के रूप में दे या देने का प्रस्ताव रखे. न ही किसी व्यक्ति को, पॉलिसी लेने, उसका नवीनीकरण कराने या पॉलिसी को जारी रखने के लिए, बीमा कंपनी की तालिकाओं अथवा प्रकाशित परिपत्रों के अनुरूप दी जाने वाली छूट के अलावा कोई छूट स्वीकार करनी चाहिए. केवल एक बीमा एजंट द्वारा खुद के लिए ली गई जीवन बीमा पॉलिसी का कमीशन इस उप खंड के अर्थ के दायरे में उसे प्रीमियम पर दी छूट नहीं माना जाएगा यदि ऐसी किसी स्वीकृति के समय बीमा एजंट निर्दिष्ट शर्तों को पूरा कर संतुष्ट करता है कि वह बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त अधिकृत बीमा एजंट है.
  • इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को पांच सौ रुपये तक के अर्थदंड की सजा दी जा सकती है.
ध्यान रखें: शर्तें लागू जिनके लिए पॉलिसी दस्तावेज देखें या हमारे करीबी शाखा कार्यालय में आएं