|
|
|
 |
|
 |
 |
बीमा निवेश 2005
लाभ
लाभः
- ज़मानती जोड़ः पांच वर्ष की अवधि की पॉलिसियों के लिये 50 रुपये प्रति हज़ार बीमित रकम की मिश्रित दर से और 10 वर्ष की अवधि की पॉलिसियों के लिये 55 रूपये प्रति हज़ार बीमित रकम की मिश्रित दर से ज़मानती जोड़
- निष्ठा जोड़ः जीवितता, ब्याज और व्यय संबंधी निगम के अनुभव और पॉलिसी की अवधि के आधार पर निगम द्वार निष्ठा जोड़, यदि है, की घोषणा की जा सकती है और परिपक्वता दिनांक पर उसका भुगतान किया जा सकता है.
- परिपक्वता लाभः मिश्रित ज़मानती जोड़ों के साथ मूल बीमित रकम देय होगी.
- मृत्यु पर भुगतानः पॉलिसी अवधि के भीतर बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर बीमित रकम के साथ अर्जित ज़मानती जोड़ों का भुगतान किया जायेगा.
- समर्पण मूल्यः कम से कम एक साल जारी रखने के बाद पॉलिसी समर्पित की जा सकती है.
राइडरः सावधि बीमा राइडर उपलब्ध
|
 |
|