|
बंधक विमोचन बीमा योजनाऐ
विशेषताएँ
बंधक विमोचन बीमा पॉलिसी (लाभरहित ) योजना उन लोगों के लिये तैयार की गयी है, जो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके असामयिक निधन के बाद उनके तमाम ऋण स्वत: चुकता हो जायें.
(लाभ रहित) बंधक विमोचन बीमा योजना के अंतर्गत :
- अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण जांच पर आया खर्च प्रस्तावक को उठाना पड़ता है.
- यह पॉलिसी सिर्फ 50 वर्ष या उससे कम आयु के पुरुषों को ही जारी की जाती है.
- इस पॉलिसी के अंतर्गत बीमा सुरक्षा की शर्त ये है कि यह 65 वर्ष से अधिक आयु पर नहीं दी जाती. बीमित व्यक्ति के 65 वर्ष की आयु तक पहुंचने से पूर्व ही उसके सारे ऋण चुकता हो जाने चाहिए.
- इस तरह की पॉलिसियों का कोई समर्पण मूल्य नहीं होता.
किसके लिए उपयुक्त
अधेड़ वय से लेकर अधिक आयु के उन पेशेवरों के लिये बंधक विमोचन बीमा पॉलिसी सबसे उपयोगी होती है, जिनके आश्रितों को उनके असामयिक निधन की स्थिति में उन्हें ऋण चुकाने के लिये सहायता की आवश्यकता हो सकती है.
|