जीवन प्रमुख
 
लाभ
प्रस्तावना
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के अनुसार भारत की बीमा कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण देना अनिवार्य होता है। ये स्पष्टीकरण जीवन बीमा परिषद (बीमा अधिनियम १९३८ के अनुच्छेद ६४ सी (ए) के अंतर्गत गठित) द्वारा निर्धारित निवेश लाभों पर आधारित हैं और भारतीय जीवन बीमा निगम को होने वाले निवेश लाभों या भावी निवेश लाभों का निरूपण नहीं करते।
वर्ष २००४ -०५ के लिए जीवन बीमा परिषद की ओर से घोषित दो निवेश लाभ दरें ६ और १० प्रतिशत वार्षिक हैं।
 
उत्पाद परिचय
यह बन्दोबस्ती बीमा योजना है जो प्रीमियम भुगतान के तीन विकल्प उपलब्ध कराती है। यह योजना की अवधि भर बीमित व्यक्ति के निधन पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ - साथ उसके योजना की अवधि के अंत तक जीवित रहने पर परिपक्वता धनराशि का भुगतान करती है।

प्रीमियमः प्रीमियम का भुगतान पॉलिसी की निश्चित अवधि तक या उससे पहले मृत्यु की स्थिति तक चुने गए वकल्पों के अनुसार वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही या मासिक देय होता है।

 
घारंटीकृत हितलाभ:

पॉलिसी के आरंभ के पाँच वषोर्ं की अवधि के दौरान बीमा धनराशि पर ५० रुपये प्रति ह.जार की दर से गारंटीकृत हितलाभ उपलब्ध कराया जाता है। पॉलिसी के दावे के भुगतान के समय बीमा धनराशि के साथ इन गारंटीकृत हितलाभों का भी भुगतान किया जाता है।

बोनस
पॉलिसी छठे वर्ष से जीवन बीमा के व्यापार से निगम को होने वाले लाभ में सहभागी होती है। इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है। हर वित्त वर्ष के अंत में साधारण प्रत्यावर्ती बोनसों की घोषणा की जाती है। घोषणा के बाद ये बोनस पॉलिसी के गारंटीकृत हितलाभों का अंग बन जाते हैं।

मृत्यु हितलाभ
पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर बीमा धनराशि के साथ - साथ संचित गारंटीकृत हितलाभ , निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम बोनस, यदि है, का एकमुश्त भुगतान देय होता है।

परिपक्वता हितलाभ:
बीमित व्यक्ति के पॉलिसी की अवधि के अंत तक जीवित रहने पर बीमा धनराशि के साथ संचित गारंटीकृत हितलाभ , निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम बोनस, यदि है, का एकमुश्त भुगतान देय होता है।

अभ्यर्पण मूल्य:
जीवन बीमा पॉलिसी खरीदना यधपि दीर्घकालिक प्रतिबद्धता होती है। परंतु समय से पहले अनुबंध रद्द हो जाने पर अभ्यपर्ण या सुपुर्दगी मूल्य उपलब्ध है।

गारंटीकृत अभ्यर्पण मूल्य
एक साल से लंबी अवधि तक प्रीमियमों का भुगतान करने के बाद नगद भुगतान के लिए पालिसी अम्यर्पित की जा सकती है। गारंटीकृत अभ्यपर्ण मूल्य, पहले वर्ष के तथा किसी अतिरिक्त प्रीमियम, यदि कोई है, को छोड़कर कुल भरे प्रीमियमों का ३०% होगा।

अभ्यर्पण संबंधी निगम की नीति
व्यावहारिक तौर पर निगम विशेष अभ्यपर्ण मूल्य देता है जो पॉलिसी कि आरंभ तिथि से तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्ध है। पॉलिसी अभ्यपर्ण करने पर मिलने वाला हितलाभ पॉलिसी की देय तिथि पर या मृत्यु पर मिलने वाली दावे की घटी हुई रकम का बटटागत मूल्य होता है। अभ्यपर्ण मूल्य भरे हुए प्रीमियमों की संख्या और अभ्यपर्ण के समय पॉलिसी की अवधि पर निर्भर होता है। कुछ स्थितियों में , जैसे पॉलिसी के समय से पहले रद्द होने पर देय अभ्यपर्ण मूल्य भरे गए प्रीमियमों की रकम से कम होता है।

आर्थिक परिवेश , अनुभव और अन्य कारकों के आधार पर निगम समय - समय पर देय अभ्यपर्ण मूल्य की समीक्षा करता है।

टिप्पणीः
उपर्युक्त ब्योरे योजना की मुख्य विशेषताएं बताने वाला उत्पाद सारंश हैं। इसका उद्देश्य योजना का परिचय देना भर है। यह अनुबंध का प्रतिनिधित्व नहीं करते। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया पॉलिसी के दस्तावे.ज देखें।

गारंटीशुदा जोड़
पालिसी की अवधि के शुरुआती पांच वर्षों के दौरान बीमित र.कम पर ५० रुपये प्रति ह.जार की दर से हर साल गारंटीशुदा जोड़ मिलता है।

लाभ में भागीदारीः
पालिसी छठे साल के बाद से निगम के लाभ में भागीदारी करेगी . और निगम के अनुभव के आधार पर घोषित बोनस पाने की ह.कदार होगी।

मृत्यु लाभ:
पालिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर बीमित रकम के बराबर रकम के साथ संचित गारंटीशुदा जोड़ों , और संचित साधारण उत्तरभोगी बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनसों की र.कम ; बशर्ते कि वह मिले हों , देय होती है बशर्ते कि पूरी बीमित रकम के साथ पालिसी लागू हो।

अनुकंपा अवध
वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और तिमाही प्रीमियमों के भुगतान के लिए ३० दिन की और माहवार प्रीमियमों के भुगतान के लिए १५ दिन की अनुकंपा अवधि दी जाती है ।

१५ दिन की कूलिंग आ.फ अवधि: अगर आप पालिसी के नियम/ शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं तो १५ दिन के भीतर उसे वापस कर सकते हैं।

चुकता मूल्य:
साल भर से ज्यादा अवधि तक प्रीमियम भुगतान किया गया हो तो कुछ खास शर्तों के साथ पालिसी चुकता मूल्य अर्जित कर लेती है।

गारंटीशुदा सरेंडर मूल्य
एक साल से .ज्यादा अवधि तक पालिसी की प्रीमियमें भरने के बाद नकद पैसों के लिए पालिसी सरेंडर की जा सकती है. पालिसी के तहत गारंटीशुदा सरेंडर मूल्य पहले साल भरी गयी प्रीमियमों और अतिरिक्त प्रीमियमों को छोड़कर अगर इस तरह की प्रीमियमें भरी गयी हैं तो, शेष प्रीमियमों की र.कम का ३० .फीसदी होती है. तीन साल की अवधि पूरी होने पर पालिसी के साथ जुड़े गारंटीशुदा जोड़ और साधारण उत्तरजीविता बोनस की र.कम अगर मिले हैं, देय होगी।

नवीनीकरण
पालिसी धारक न चुकायी गयी पहली प्रीमियम की देय तिथि के पांच साल के भीतर मय ब्याज के बकाया प्रीमियमों की र.कम का भुगतान करके स्वास्थ्य और बीमित व्यक्ति की बीमा जारी रखने के पर्याप्त सुबूत देकर अपनी लैप्स पालिसी का नवीनीकरण कर सकता है. बकाया प्रीमियमों की ब्याज दर निगम समय - समय पर तय करेगा . मौजूदा ब्याज दर आठ प्रतिशत वार्षिक है ।

क.र्जः
पालिसी के चुकता मूल्य अर्जित कर लेने के बाद कुछ नियम/ शर्तों के तहत .क.र्ज मिल सकता है . इस तरह लिये गये .क.र्ज की र.कम पर देय ब्याज दर निगम समय - समय पर तय करेगा . मौजूदा ब्याज दर ९ प्रतिशत सालाना है ।

प्रीमियमों का भुगतान:
इस पालिसी के तहत देय प्रीमियमें तीन या चार साल की अवधि में भरनी होती है . वार्षिक , अर्द्धवार्षिक , तिमाही या माहवार किस्तों में प्रीमियमें भरी जा सकती हैं .
पालिसी की अवधह्न पांच, १०, १५, २० या २५ साल.

 
पात्रता की शर्तें और अन्य प्रतिबंध:
इंदराज के समय न्यूनतम उम्र: 18 साल पूरे
इंदराज के समय अधिकतम उम्र: 65 साल (हालिया जन्म दिन पर)
भुगतान तिथि पर अधिकतम उम्र: 75 साल (हालिया जन्म दिन पर)
पालिसी की अवध: 5, 10, 15, 20 , या 25 साल
बीमित रकम: न्यूनतम 10 लाख. उसके बाद 1,00,000 के गुणकों में.
 
प्रीमियम भुगतान के तरीके पर छूट:
सालाना: सारिणीबद्ध प्रीमियम का 2%
अर्द्धवार्षिक: सारिणीबद्ध प्रीमियम का 1%
तिमाही: कुछ भी नहीं
माहवार: सारिणी बद्ध प्रीमियम से पांच फीसदी ज्यादा
 
बीमित रकम पर छूट:
50 लाख रुपये तक: कुछ भी नहीं
50 लाख रुपये के ऊपर: 0.50 रुपये प्रति ह.जार बीमित रकम
 
लाभ का ब्योरा
वैधानिक चेतावनी
कुछ लाभ जमानती होते हैं जबकि कुछ आपकी जीवन बीमा कंपनियों के भावी कारोबार के आधार पर परिवर्तनीय होते हैं . अगर आपकी पालिसी जमानती लाभों की पेशकश करती है तो उन लाभों के साथ इस पृष्ठ की निदर्शनसारिणी में स्पष्ट रूप से य प्रत्याभूत ' शब्द लिखा होगा . अगर आपकी पालिसी परिवर्तनीय लाभ की पेशकश करती है तो इस पृष्ठ की निदर्शन तालिका में आपके निवेश पर मिलने वाली दो संभावित लाभ दरें दी गयी होंगी. ये संभावित लाभ दरें जमानतशुदा दरें नहीं हैं और आपकी पालिसी के मूल्य के रूप में आपको जो भुगतान मिलने वाला है उसकी अधिकतम या न्यूनतम सीमा की द्योतक नही हैं क्योंकि आपकी पालिसी का मूल्य भाव निवेश निष्पादन सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है .'

यह स्पष्टीकरण धूम्रपान न करने वाले आदर्श जीवन शैली ( चिकित्सकीय , जीवन शैली और व्यवसायिक दृष्टि से ) वाले स्त्रा्‌ - पुरुषों पर लागू होता है .

उपयुक्त स्पष्टीकरण में वर्णित पहले और दूसरे .गैर जमानती लाभों का आकलन इस तरह किया जाता है कि निवेश पर मिलने वाले अनुमानित लाभ की दर (पहले लाभ के मामले में) छह .फीसदी सालाना और (दूसरे लाभ के मामले में) १० .फीसदी सालाना की अनुमानित लाभ दर के आनुषांगिक हो. दूसरे शब्दों में कहें तो कह सकते हैं कि स्पष्टीकरण तालिका बनाते समय यह मान कर चला जाता है कि पासिली की अवधि के दौरान एलआईसी वस्तु स्थितियों के अनुरूप औसतन छह से १० .फीसदी, तक लाभ कमायेगा. अनुमानित लाभ दरें जमानती नहीं होतीं।

स्पष्टीकरण
इंदराज पर उम्र: 35 साल
बीमित रकम: 1,00,000 रुपये
पालिसी की अवधि: 25 साल
प्रीमियम भुगतान की अवधि: तीन साल
वार्षिक प्रीमियम: 1,78,213
वर्ष के अंत में वर्ष के अंत में भुगतान तिथि पर देय लाभ रुपये में मृत्यु लाभ / देय लाभ (रुपये में) वर्ष के अंत में
जमानती परिवर्तनीय कुल लाभ
स्थिति(1) स्थिति(2) स्थिति(1) स्थिति(2)
1 178213 1000000 0 0 1000000 1000000
2 356426 1050000 0 0 1050000 1050000
3 534639 1100000 0 0 1100000 1100000
4 534639 1150000 0 0
1120000
1150000
5 534639 1200000 0 0 1150000 1200000
6 534639
1250000
22000
104000 1200000 1354000
7 534639 1250000
44000
208000 1272000 1458000
8 534639 1250000
66000
312000 1294000 1562000
9 534639 1250000
88000
416000 1338000 1666000
10 534639 1250000
110000
520000 1360000 1770000
15 534639 1250000
220000
104000 1470000 2290000
20 534639 1250000
440000
208000 1690000 3330000
25 534639 1250000
586000
277300 1836000 4023000
१ .यह ब्योरा घूम्र पान न करने वाले (स्वास्थ्य, जीवन शैली और व्यवसाय की दृष्टि से) मानक जीवन जीने वाले स्त्रा्‌-पुरुषों पर लागू होता है.

२. .गैर जमानती लाभः

उपर्युक्त तालिका में ( १ ) और ( २ ) का आकलन इस तरह किया गया है कि वह ६ प्रतिशत सालाना स्थिति( १ ) और १० प्रतिशत सालाना स्थिति ( २ ) की अनुमानित ब्याज दरों पर संकल्पित निवेश लाभ के अनुरूप हों. दूसरे शब्दों में कहें तो यह लाभ तालिका को बनाते समय यह मान कर चला गया है कि एलआईसी पालिसी की अवधि भर में निवेश से सालाना क्रमशह्न छह और १० प्रतिशत लाभ कमायेगा. संकल्पित निवेश लाभ दर जमानती नहीं है.

३. इस स्पष्टीकरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्राहक यह अनुमान लगा सके कि विभिन्न स्थितियों में उसे अपने निवेश पर अनुमानतह्न कितना लाभ मिलेगा और वह योजना की मुख्य विशेषताओं से अवगत हो सके.

४. भावी बोनस भावी लाभ पर आधारित होंगे लिहा.जा वे जमानती लाभ नहीं हैं. बहरहाल, एक बार घोषणा हो जाने और पालिसी से जुड़ जाने के बाद गारंटीशुदा हो जाते हैं.

५. भुगतान तिथि पर मिलने वाले लाभ पालिसी की शर्तों के अंत में दर्शाये गये हैं।