हेल्थ प्रोटेक्शन प्लस
 
लाभ

अस्पताल नगद हितलाभ (HCB). दुर्घटनावश अथवा किसी बीमारी के कारण शारिरिक क्षति होने पर अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति दैनिक हितलाभ देय है. हितलाभ की राशि ली गई सुरक्षा के स्तर पर निर्भर करती है.

 

बीमित व्यक्ति

आरंभिक दैनिक हितलाभ (IDB)*#

न्यूनतम

अधिकतम

प्रमुख बीमित व्यक्ति

Rs.250

Rs.2500

पति/पत्नी/बच्चा

Rs.250

Rs.1500

*लागू दैनिक हितलाभ. IDB जोखिम सुरक्षा के प्रथम वर्ष में ही लागू होगा. दैनिक हितलाभ में प्रत्येक पॉलिसी वर्षगाँठ पर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की साधारण दर से वृद्धि होगी, जिसकी अधिकतम सीमा आरंभिक हितलाभ का 1.5 गुना है.
पति/पत्नी का IDB प्रमुख बीमित व्यक्ति के IDB से अधिक नहीं हो सकता; बच्चों का IDB पति/पत्नी के IDB से अधिक नहीं हो सकता.
आरंभिक HCB 50 रु. के गुणकों में होना चाहिए. 50
#आरंभिक दैनिक हितलाभ गैर-सघन चिकित्सा कक्ष अथवा रोगीकक्ष में रहने के हेतु देय होगा. यदि बीमित व्यक्ति को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में रहना पड़ता है, तो दैनिक हितलाभ की विस्तारित दर देय होगी, जो दैनिक नकद हितलाभ से दुगुनी होगी.
2. बृहत शल्यक्रिया हितलाभ (MSB). बीमित व्यक्ति द्वारा परिशिष्ट I में वर्णित कोई बृहत शल्यक्रिया करवाने की स्थिति में सूची में उस शल्यक्रिया के सामने दी गई बीमा राशि के प्रतिशत के समकक्ष एकमुश्त लाभ (वास्तविक राशि को निकाले जाने पर ध्यान दिए बिना) उसे देय होगा लेकिन उसे निगम को संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.
3. आवासीय उपचार हितलाभ (DTB). प्रमुख बीमित व्यक्ति स्वयं अथवा इस पॉलिसी के अंतर्गत बीमित अन्य सदस्यों हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा पर की वास्तविक धनराशि अथवा अस्पताल नकद/बृहत् शल्यक्रिया हितलाभ से अधिक व्यय की धनराशि भरने हेतु उसकी समकक्ष धनराशि की निकासी कर सकता है.


सुरक्षा प्रदान किए गए सभी सदस्यों के HCB और MSB बीमे की समाप्ति के पहले

न्यूनतम आवासीय दावायोग्य

Rs.2500

अधिकतम दावायोग्य/देय धनराशि *

भुगतान तिथि पर पॉलिसी तिथि के 50 प्रतिशत का दावा किया जा सकता है

* भुगतान करने के उपरांत पॉलिसी निधि में न्यूनतम एक वार्षिक प्रीमियम शेष होना चाहिए.

बीमित सभी सदस्यों के HCB और MSB बीमे की समाप्ति के उपरांत

न्यूनतम आवासीय दावायोग्य

Rs.2500*

दावायोग्य/देयराशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है*

*यदि पॉलिसी निधि में 2500 रु. से कम शेष हो तो समस्त राशि की अदायगी केवल एकमुश्त की जाएगी.

टिप्पणी :i. उपरोक्त शर्तों के अधीन तथा चिकित्सा संबंधी साक्ष्य तथा व्यय के बिलों को प्रस्तुत करने पर एक पॉलिसी वर्ष में अधिकतम दो भुगतान किए जा सकते हैं. कम से कम 3 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करने पर ही DTB उपलब्ध होगा.
ii.बीमित बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा समाप्त होने की आयु तक DTB देय है.
4. मृत्यु उपरांत हितलाभ. इस योजना के अंतर्गत कोई मृत्यु बीमा सुरक्षा उपलब्ध नहीं है. प्रमुख बीमित व्यक्ति (PI) तथा/या अन्य बीमित सदस्य की दुर्भाग्यवश मृत्यु की स्थिति में निम्न हितलाभ/प्रभार घटित होंगे.


a) PI की मृत्यु होने पर (यदि पॉलिसी केवल एक व्यक्ति के लिए जारी की गई है) या सभी बीमित सदस्य की मृत्यु होने पर (यदि पॉलिसी के अंतर्गत एक से अधिक जीवन बीमित हों).

पॉलिसी निधि का मूल्य नामिती/ वैध उत्तराधिकारी को देय होगा.

b) PI की मृत्यु होने पर (यदि अन्य बीमित सदस्य भी हों).

प्रीमियम की अदायगी बंद हो जाएगी और अन्य बीमित जीवनों की तब तक जोखिम सुरक्षा जारी रहेगी जब तक सभी प्रभारों की वसूली के लिए पर्याप्त निधि हो या प्रत्येक बीमित जीवन के अधिकतम हितलाभ समाप्त होने की आयु नहीं हो जाती है, इनमें से जो भी पहले हो.

c) PI से भिन्न बीमित सदस्य (सदस्यों) की मृत्यु होने पर

प्रीमियम की अदायगी और PI (प्रमुख बीमित व्यक्ति) तथा अन्य बीमित सदस्य, यदि कोई हों, की जोखिम सुरक्षा जारी रहेगी.

5. प्रतीक्षा अवधि. प्रत्येक बीमित सदस्य के लिए नीचे वर्णित जोखिम सुरक्षा के आरंभ होने की तिथि से प्रतीक्षावधि के अधीन दोनो HCB और MSB सुरक्षा उपलब्ध हैं:


प्रतीक्षा अवधि

प्रमुख बीमित व्यक्ति

बीमित पति/पत्नी

बीमित बच्चा

जीवन सुरक्षा की तिथि से

180 दिन

180 दिन

180* दिन

पुनःप्रवर्तन/पुनः स्थापन की तिथि से

90 दिन

90 दिन

90 दिन

दुर्घटनावश शारीरिक क्षति की स्थिति में कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है.
*सुरक्षा की तिथि से बच्चे की MSB के मामलों में कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है.

6. हितलाभ अवधि सीमाएं – अस्पताल नकद हितलाभ


HCB

अधिकतम वार्षिक हितलाभ अवधि

अधिकतम आजीवन हितलाभ अवधि

प्रथम वर्ष

द्वितीय वर्ष एवं उसके उपरांत

प्रमुख बीमित व्यक्ति

18 दिन ICU के 9 दिन मिलाकर

60 दिन ICU के 30 दिन मिलाकर

365 दिन

बीमित पति/पत्नी

बीमित बच्चा*

*बीमित बच्चे के लिए उसकी 5 वर्ष की आयु पूरी होने तक HCB की अधिकतम समयावधि 90 दिन है.

आवश्यक टिप्पणी: अस्पताल के रोगी कक्ष अथवा ICU में 48 घंटे से अधिक निरंतर 24 घंटे अथवा उससे अधिक की समयावधि के भाग जो चार घंटे से अधिक हों, रहने पर ही HCB उपलब्ध है.

7. बृहत शल्यक्रिया हितलाभ प्राप्ति की शर्तें


MSB

प्रमुख बीमित व्यक्ति

बीमित पति/पत्नी

बीमित बच्चा

अधिकतम वार्षिक हितलाभ

प्रत्येक बीमित सदस्य के लिए लागू बीमा राशि का 100 प्रतिशत

अधिकतम आजीवन हितलाभ

प्रत्येक बीमित सदस्य के लिए लागू बीमा राशि का तिगुना

टिप्पणी : i. पॉलिसी के अंतर्गत किसी एक बीमित व्यक्ति पर लागू विभिन्न HCB और MSB की सीमाएं एवं शर्तें पूरी तरह से केवल उसी बीमित सदस्य पर लागू होंगी और अन्य व्यक्तियों को स्थांनातरित नहीं होंगी  
ii. अस्पताल में भर्ती/शल्य क्रिया केवल भारत में किए जाने पर ही HCB/MSB देय है.
8. आवासीय चिकित्सा लाभ पाने की सीमाएं. पैरा II (3) में दिए गए अनुसार.

9. प्रत्येक बीमित व्यक्ति के लिए HCB और MSB हितलाभों की समाप्ति.


बीमित व्यक्ति के अधिकतम सुरक्षा आयु पर पहुँचने पर – बीमित व्यक्ति/पति/पत्नी के निकटतम जन्मदिन पर 75 वर्ष और बीमित बच्चे के निकटतम जन्मदिन पर 25 वर्ष

HCB (365 दिन) और MSB (बीमा राशि का तीन गुना) के अंतर्गत अधिकतम आजीवन हितलाभ सीमा पर पहुँचने पर

बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर या किसी अन्य कारण से पॉलिसी समाप्ति की तिथि पर

तलाक/ वैधानिक पृथक्करण की तिथि पर बीमित पति/पत्नी की जोखिम सीमा समाप्त हो जाती है