मुखपृष्ठ- बीमा योजना- जीवन आधार
"कुछ लाभ ज़मानती होते हैं और कुछ परिवर्तनीय, जो बीमाकर्ता कंपनी के भावी बीमा व्यापार पर आधारित होते हैं. अगर आपकी पॉलिसी ज़मानती लाभों की पेशकश करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी विवरण तालिका में उनके आगे स्पष्ट रुप से 'ज़मानती' लिखा होगा. अगर आपकी पॉलिसी परिवर्तनीय लाभों का प्रस्ताव करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी निदर्शन तालिका में दो अनुमानित भावी निवेश आय दी गयी होंगी. ये अनुमानित आय दरें ज़मानती नहीं होतीं और न आप को मिलने वाली रकम की ऊपरी या निचली सीमाएं ही हैं, क्योंकि आपकी पॉलिसी का मूल्य भावी निवेश कारोबार समेत कई कारणों पर निर्भर करता है.''
* 20% रकम का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा. शेष 80% रकम का उपयोग विकलांग आश्रित के जीवन पर वार्षिक वृत्ति का भुगतान करने के लिये किया जायेगा.मसलन, अगर बीमित व्यक्ति 15 वें साल के दौरान मर जाता है, तो 48,000/- रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा और 17,530 रुपये 15 वर्ष तक वार्षिक वृत्ति के रूप में और उसके बाद विकलांग आश्रित के जीवित रहने तक आजीवन भुगतान किया जायेगा.
(1) यह उदाहरण मानक (चिकित्सकीय जीवन शैली और व्यावसायिक दृष्टि से) जीवन पर लागू होता है
(2) उपर्युक्त विवरण में ग़ैर ज़मानती लाभ (1) और (2) का आकलन इस तरह किया जाता है कि वे क्रमश: (स्थिति-1) और ( स्थिति-2) में 6% और 10% वार्षिक अनुमानित निवेश आय दर के आनुषांगिक होते हैं. दूसरे शब्दों में, यह विवरण तैयार करते समय ये मान कर चला गया है कि एलआईसी पॉलिसी की अवधि के दौरान 6% और 10% वार्षिक की दर से लाभ कमायेगा. अनुमानित निवेश आय दर ज़मानती नहीं होती.
(3) इस विवरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्राहक किसी हद तक गुणात्मक रूप से उत्पाद की विशेषताओं और विभिन्न स्थितियों में लाभों के प्रवाह के मात्रा निर्धारण में सक्षम हो सके.