समूह गंभीर बीमारी राइडर
 

गंभीर बीमारी उत्पाद (त्वरित लाभ) मूल रूप से सभी नियोक्ता-कर्मचारी समूह पॉलिसीधारकों (सभी मौज़ूदा और नई योजनाएं) के साथ समूह नियम बीमा योजनाओं जैसे ओवायआरजीटीए (एक साल नवीनीकरण समूह नियम बीमा) प्रकार योजनाओं के लिए एक वैकल्पिक राइडर लाभ का प्रस्ताव करता है. योजनाएं, जिनके साथ राइडर दिया जा सकता है, उनमें समूह बीमा, समूह ग्रेच्युटी (सीए), समूह अवकाश नगदीकरण और सेवानिवृत्ति के साथ संयोजन के रूप में समूह बीमा शामिल होंगी. लाभ जीवनसाथियों या आश्रितों तक विस्तृत नहीं हो सकेगा. गंभीर बीमारी सुरक्षा के लिए केवल पूर्णकालिक स्थायी कर्मचारी, जो सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, पात्र होंगे. संबद्ध प्रीमियम समूह पॉलिसीधारक के द्वारा अदा की जाती है.

सुविधाएं:

  1. कर्मचारियों के लिए समूह गंभीर बीमारी राइडर लाभ समूह पॉलिसी के लाभ पर एक जोड़ के रूप में दिया गया है, जिसमें जीवन सुरक्षा का एक तत्व है.
  2. प्रत्येक सदस्य के लिए अनुमतियोग्य समूह गंभीर बीमारी राइडर मूल योजना के तहत बीमित रकम का न्यूनतम 20 % होगा और मूल योजना के तहत बीमित रकम के 100% से अधिक नहीं होगा, जो प्रति सदस्य न्यूनतम 50 हज़ार रु. और अधिकतम 20 लाख रु. का विषय है.
  3. संलग्न पॉलिसी के सभी सदस्य प्रारंभ से ही भागीदार होना चाहिये और सभी नए पात्र सदस्य अनिवार्य रूप से भागीदार होना चाहिये.
  4. राइडर के तहत आने वाली बीमारियां (कुछ निवारणों को छोड़कर) हैं :
    • कैंसर
    • कोरोनरी आर्टरी (बाय पास) शल्य‍क्रिया
    • हृदयाघात (म्योहकार्डिनल इनफ़्रैक्शन)
    • आघात
    • गुर्दे की विफ़लता (गुर्दे की बीमारी का अंतिम चरण)
    • महाधमनी (महाधमनी की शल्याक्रिया)
    • हृदय वॉल्व बदलना
    • गंभीर जलने पर

लाभ:

  1. गंभीर बीमारी त्वारित लाभ निर्दिष्ट की गई 8 बीमारियों में से किसी भी पहली घटना और नैदानिक निर्दिष्ट मापदंड पर भुगतान योग्य‍ है. गंभीर बीमारी लाभ के भुगतान के बाद राइडर रद्द हो जाएगा.
  2. समूह गंभीर बीमारी (त्वरित) लाभ, राइडर के अंतर्गत कवर की गई 8 बीमारियों के घटित होने पर जीवन सुरक्षा के अंतर्गत बीमित रकम से अलग बीमित रकम के एक प्रतिशत के रूप में एकमुश्त राशि का भुगतान करता है.
  3. एक सदस्य को गंभीर बीमारी लाभ भुगतान योग्य नहीं होगा, यदि बीमारी योजना के उस सदस्य के लिए सुरक्षा प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर सामने आती है. 90 दिनों की यह अवधि “प्रतीक्षा अवधि” कहलाती है.
  4. मृत्यु के मामले में इस राइडर के तहत कुछ भी भुगतान योग्य नहीं है. हालांकि, मूल योजना के तहत (जैसे, वह योजना, जिसके लिए राइडर लिया गया है) लाभ निम्नानुसार भुगतान योग्य होंगे:
    • मूल बीमित रकम के बराबर एक लाभ, यदि कोई गंभीर बीमारी लाभ भुगतानयोग्य नहीं है या पहले अदा नहीं कर दिया गया है.
    • यदि गंभीर बीमारी लाभ भुगतान योग्य है या पहले ही दिया जा चुका है, तो भुगतानयोग्य या भुगतान की जा चुकी राशि में से लाभ घटा दिया जाता है. दूसरे शब्दों में, मूल बीमित रकम और पहले ही चुकाए जा चुके गंभीर बीमारी लाभ के बीच का अंतर मृत्यु पर देय होता है.

निवारण:

  1. एक एचआईवी संक्रमण की उपस्थिति में बीमारी.
  2. योजना के सदस्य के जीवन में पहले से ही मौज़ूद बीमारियां आदि. लाभ केवल तभी भुगतानयोग्य है, जबकि बीमारी पहली घटना है, भले ही घटना के होने से पहले व्यक्ति को कवर कर लिया गया था या भले ही व्यक्ति हमारे द्वारा या किसी अन्य बीमाकर्ता के द्वारा कवर किया गया हो.
  3. योजना के प्रत्ये‍क सदस्य के लिए सुरक्षा प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर कोई बीमारी होने पर (जैसे प्रतीक्षा अवधि के दौरान).
  4. ऐसे किसी भी दावे के लिए भुगतान नहीं किया जाएगा जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से के कारण से, के आधार पर, के कारण पैदा होने वाले, या इसी तरह से, किसी भी गंभीर बीमारी के लिए जिसके लिए एक चिकित्सक से देखभाल, उपचार, या सुझाव अनुशंसित या प्राप्त किये गये हों, या जो पॉलिसी अवधि शुरू होने से पहले से ही प्रकट या शुरू हो गए हों, या जिसमें किसी पूर्व पॉलिसी के तहत दावा किया गया हो या किया जा सकता था.
  5. कोई जन्मजात स्थिति.
  6. शराब या किसी विलायक का दुरूपयोग या मादक दवाओं, मादक पदार्थों या मादक तत्वों का उपयोग, जब तक कि उन्हें किसी कानूनी निर्देशन या किसी पंजीकृत चिकित्सक के निर्देश पर ना लिया गया हो.
  7. चिकित्सकीय सलाह को खोजने या मानने में विफ़लता.
  8. युद्ध, आक्रमण, विदेशी शत्रु की गतिविधि, शत्रुताएं (भले ही युद्ध की घोषणा हुई हो या नहीं),सशस्त्र या निशस्त्र संघर्ष विराम, गृह युद्ध, बगावत, विद्रोह, क्रांति, बलवा, सैन्य या असैन्य शक्ति, दंगा या नागरिक अशांति, हड़ताल.
  9. शांति के समय किसी सैन्य या वायु सेना कार्रवाई में भाग लेने पर.
  10. योजना के सदस्य द्वारा किसी प्रामाणिक, नियमित मार्गों पर एक प्रतिष्ठित यात्री विमान के शुल्क-अदा किए यात्री के रूप में और निर्धारित समय सारिणी के अलावा किसी भी उड़ान गतिविधि में भाग लेने पर.
  11. योजना के किसी सदस्य द्वारा आपराधिक या ग़ैरकानूनी कार्य में भागीदारी पर.
  12. पेशेवर खेल (खेलों) में या किसी ख़तरनाक उद्यम में भाग लेने या संलग्नता पर, जिसमें छलांग लगाना या सवारी करना या किसी भी प्रकार की दौड़ में भाग लेना, श्वास लेने वाले उपकरणों के उपयोग सहित या उपयोग के बिना पानी के अंदर की गतिविधियां, शिकार, पर्वतारोहण, पैराशूटिंग, बंजी-जंपिंग आदि, पर यहीं तक सीमित नहीं, शामिल हैं.
  13. परमाणु प्रदूषण, रेडियो सक्रियता, परमाण्विक ईंधन पदार्थों की विस्फ़ोटक या ख़तरनाक प्रकृति या परमाण्विक ईंधन पदार्थों के द्वारा संपत्ति प्रदूषण या प्रकृति सम्मत कोई दुर्घटना होने पर.
  14. होशोहवास या बेहोशी में, इरादतन आत्मघात, आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास.
  15. मौज़ूदा बीमारियां कवर नहीं होती हैं
अतिरिक्त निवारण बीमारी- निर्दिष्ट और बीमारी की परिभाषा में शामिल होना है.

कर लाभ:

  1. पॉलिसी के तहत सभी लाभ कर नियमों और समय- समय पर मौज़ूद होने वाली अन्य वित्तीय अधिनियमितताओं का विषय हैं.
  2. भुगतान योग्य प्रीमियम आय कर अधिनियम की धारा 80 डी के तहत छूट प्राप्त है.