समूह बंधक विमोचन बीमा योजना वित्तीय आवास/ वाहन कर्ज़ लेने वालों के लिये ऐसी समूह बीमा योजना है, जहां कर्ज़ मासिक किश्तों में वसूल किया जाता है. इस योजना के अंतर्गत एक बार में ही किश्त अदा करनी होती है, जो घटती दर पर जीवन सुरक्षा भी प्रदान करती है. हर कर्ज़ की वर्षगांठ पर, बीमा सुरक्षा बकाया राशि के लगभग बराबर हो जाती है.
इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है:
- सदस्य की योजना में प्रवेश के समय आयु ( निकटतम जन्मतिथि पर )
- प्रवेश की तिथि पर कुल बकाया कर्ज़
- कर्ज़ की अवधि
- पुन: भुगतान की समयावधि
- ब्याज की दर, जिस पर कर्ज़ लिया गया था.
कर्ज़ लेने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना में सम्मिलित हो सकता है. बीमा की न्यूनतम अवधि तीन वर्ष है. मौज़ूदा कर्ज़दार योजना की शुरूआत के 6 महीने के भीतर कुछ शर्तों के साथ इस योजना में शामिल हो सकते हैं.
जोखिम सुरक्षा अवधि में सदस्य की मृत्यु होने पर मृत्यु की तिथि से पहले आने वाली वर्षगांठ तक जोखिम सुरक्षा का भुगतान किया जाता है. दावा भुगतान राशि का प्रयोग बकाया कर्ज़ समापन हेतु किया जाता है.