|
नयी जन रक्षा योजना
विशेषताएं
उत्पाद सारांश:
यह बंदोबस्ती बीमा योजना है, जो योजना की अवधि में मृत्यु होने पर बीमा राशि के बराबर की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. यह योजना पूर्णावधि तक बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर उसे परिपक्वता लाभ प्रदान करती है.
प्रीमियम:
प्रीमियम का भुगतान आपकी इच्छानुसार वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक, मासिक या वेतन बचत योजना द्वारा किया जा सकता है. प्रीमियम योजना के अंत तक या उससे पहले ही मृत्यु हो जाने तक देय होता है. कम से कम दो वर्ष के प्रीमियम का भुगतान करने पर, चाहे तीन वर्ष तक प्रीमयम ना भी भरा गया हो, तो भी पूरी बीमा राशि देय होती है.
बोनस:
यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ में सहभागी रहती है. इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है. हर वित्त वर्ष के अंत में प्रति हज़ार बीमा धनराशि पर साधारण प्रत्यावर्ती बोनस की घोषणा होती है. घोषणा के बाद ये योजना के अंतर्गत देय ज़मानतशुदा लाभ में जुड जाते है. एक विशेष न्यूनतम अवधि तक पॉलिसी के जारी रहने पर अंतिम ( अतिरिक्त ) बोनस भी देय हो सकते है.
|