लाभ विवरण
 
वैषानिक चेतावनी
" कुछ लाभ ज़मानती होते हैं और कुछ परिवर्तनीय, जो बीमाकर्ता कंपनी के भावी बीमा व्यापार पर आधारित होते हैं. अगर आपकी पॉलिसी ज़मानती लाभों की पेशकश करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी विवरण तालिका में उनके आगे स्पष्ट रुप से 'ज़मानती' लिखा होगा. अगर आपकी पॉलिसी परिवर्तनीय लाभों का प्रस्ताव करती है, तो इस पृष्ठ पर दी गयी निदर्शन तालिका में दो अनुमानित भावी निवेश आय दी गयी होंगी. ये अनुमानित आय दरें ज़मानती नहीं होतीं और न आप को मिलने वाली रकम की ऊपरी या निचली सीमाएं ही हैं, क्योंकि आपकी पॉलिसी का मूल्य भावी निवेश कारोबार समेत कई कारणों पर निर्भर करता है.''
विवरण 1
पॉलिसी लेते समय उम्र : 35 साल
बीमित रकम : 1,00,000/- रुपये
प्रीमियम भुगतान अवधि: 25 साल
प्रीमियम भुगतान प्रकार : वार्षिक
वार्षिक प्रीमियम : 4,535/- रुपये
वर्ष का अंत वर्ष के अंत तक भरी गयी कुल प्रीमियमें वर्ष के अंत में देय मृत्यु / रिपक्वता लाभ
ज़मानती परिवर्तनीय कुल
स्थिति-1 स्थिति-2 स्थिति-1 स्थिति-2
1 4,535 100000 1500 5100 101500 105100
2 9,070 100000 3000 10200 103000 110200
3 13,605 100000 4500 15300 104500 115300
4 18,140 100000 6000 20400 106000 120400
5 22,675 100000 7500 25500 107500 125500
6 27,210 100000 9000 30600 109000 130600
7 31,745 100000 10500 35700 110500 135700
8 36,280 100000 12000 40800 112000 140800
9 40,815 100000 13500 45900 113500 145900
10 45,350 100000 15000 51000 115000 151000
15 68,025 100000 22500 76500 122500 176500
20 90,700 100000 33000 113000 133000 213000
25 1,13,375 100000 41500 141000 141500 241000
वर्ष का अंत वर्ष के अंत तक भरी गयी कुल प्रीमियमें वर्ष के अंत में देय मृत्यु / रिपक्वता लाभ
ज़मानती परिवर्तनीय कुल
स्थिति-1 स्थिति-2 स्थिति-1 स्थिति-2
25 1,13,375 100000 41500 141000 141500 241000
26 1,13,375 100000** - - 100000** 100000**

* इस स्तंभ में वर्णित लाभों के अलावा दुर्घटनावश मृत्यु/ विकलांग हो जाने पर बिना अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान किये 1,00,000/- रूपये का दुर्घटना लाभ देय होगा.

** निश्‍चित अवधि के बाद मृत्यु होने पर लाभ देय हैं. अगर 70 साल की उम्र तक दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है, तो 1,00,000/-रूपये का अतिरिक्त भुगतान देय होगा.

(1) उपर्युक्त विवरण ( चिकित्सकीय जीवन शैली और व्यावसायिक दृष्टि से) मानक जीवन यापन करने वाले, धू्म्रपान करने वाले स्‍त्री‌- पुरुषों पर लागू होते हैं.

(2) उपर्युक्त विवरण में ग़ैर ज़मानती लाभ (1) और (2) का आकलन इस तरह किया जाता है कि वे क्रमश: (स्थिति-1) और ( स्थिति-2) में 6% और 10% वार्षिक अनुमानित निवेश आय दर के आनुषांगिक होते हैं. दूसरे शब्दों में, यह विवरण तैयार करते समय ये मान कर चला गया है कि एलआईसी पॉलिसी की अवधि के दौरान 6% और 10% वार्षिक की दर से लाभ कमायेगा. अनुमानित निवेश आय दर ज़मानती नहीं होती.

(3) इस विवरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्राहक किसी हद तक गुणात्मक रूप से उत्पाद की विशेषताओं और विभिन्न स्थितियों में लाभों के प्रवाह के मात्रा निर्धारण में सक्षम हो सके.

(4) भावी बोनस भावी लाभ पर आधारित होते हैं और इसलिये ज़मानती नहीं होते. बहरहाल, किसी भी वर्ष में एक बार यदि बोनस घोषित हो गया और पॉलिसी में जुड़ गया, तो वह ज़मानती हो जाता है.