|
विशेषताएं
उत्पाद सारांश
यह योजना बंदोबस्ती बीमा और आजीवन बीमा का मिश्रण है. यह बीमित व्यक्ति को मृत्यु के विरुद्ध जीवन भर वित्तीय सुरक्षा का आश्वासन देती है और उसके जीवित रहने पर एक निर्धारित अवधि के बाद बीमा राशि का बोनस के साथ एकमुश्त भुगतान करती है.
प्रीमियम:
पॉलिसी की निर्धारित अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु तक प्रीमियम वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक किश्तों या वेतन से कटवा कर भरा जा सकता है.
बोनस:
यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ में सहभागी रहती है. इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है. हर वित्त वर्ष के अंत में प्रति हज़ार बीमाधन पर साधारण प्रत्यावर्ती बोनस की घोषण होती है. घोषणा के उपरांत ये बोनस पॉलिसी के अंतर्गत देय ज़मानतशुदा लाभों में जुड जाते है़. विशेष न्यूनतम अवधि तक पॉलिसी के जारी रहने पर एक अंतिम ( अतिरिक्त ) बोनस भी देय हो सकता है.
|