|
विशेषताएँ
उत्पाद सारांश
यह एक बंदोबस्ती बीमा योजना है, जो योजना की पूरी अवधि के दौरान मृत्यु पर अधिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. पॉलिसी की अवधि के अंत में यह परिपक्वता राशि का भुगतान करती है.
प्रीमियम :
पॉलिसी की अवधि भर या उससे पहले बीमित व्यक्ति की मृत्यु तक प्रीमियम वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक किश्तों या वेतन बचत योजना द्वारा भरा जा सकता है.
बोनस:
यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ में सहभागी रहती है. इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है. हर वित्तवर्ष के अंत में प्रति हजार बीमाधन पर साधारण प्रत्यावर्ती बोनस की घोषण होती है. घोषणा के उपरांत ये बोनस पॉलिसी के अंतर्गत देय ज़मानतशुदा लाभों में जुड जाते है. एक विशेष न्यूनतम अवधि तक पॉलिसी के जारी रहने पर अंतिम ( अतिरिक्त ) बोनस भी देय हो सकता है.
|