उत्पाद परिचय
यह बन्दोबस्ती बीमा योजना है जो योजना की समूची अवधि के दौरान मृत्यु हो जाने पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। मृत्यु के .फौरन बाद पूरी बीमित र.कम का भुगतान कर दिया जाता है और उस र.कम के अलावा पॉलिसी की अवधि के अंतिम चार वर्षों के दौरान हर साल के अंत में बीमित र.कम की एक चौथाई र.कम का भुगतान देय होता है चाहे बीमित व्यक्ति जीवित हो या उसकी मृत्यु हो गई हो।
प्रीमियमः
पॉलिसी की अवधि भर या बीमित व्यक्ति की मृत्यु तक प्रीमियम वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही किश्तों या वेतन से कटवा कर भरा जा सकता है।
बोनस
यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ में सहभागी होती है। इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है। घोषणा के बाद ये बोनस पॅालिसी का अंग बन जाते हैं। हर वित्तवर्ष के अंत में प्रतिह.जार बीमित र.कम पर घोषित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस, योजना के गारंटीकृत हितलाभ में जुड़ जाते हैं। पूरी बीमित र.कम पर पॉलिसी की परिपक्वता पर बोनस का भुगतान किया जाता है चाहे पॉलिसी की ??भुगतान तिथि से पहले ही बीमित व्यक्ति की मृत्यु क्यों न हो जाये। एक विशेष न्यूनतम् अवधि तक पॉलिसी के ?जारी रहने पर अंतिम (अतिरिक्त) बोनस भी देय हो सकते हैं।