 |
जीवन अनुराग
लाभ
भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन अनुराग लाभ से जुड़ी योजना विशेष रूप से बच्चों की शैक्षणिक ज़रूरतों को ध्यान में रख कर तैयार की गयी है. इस योजना के अंतर्गत पूर्व निर्धारित अवधियों पर लाभ देय होता है, चाहे बीमित जीवित पॉलिसी की अवधि समाप्त होने तक जीवित रहे या नहीं. इसके अतिरिक्त यह योजना पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर तत्काल मूल बीमित राशि का भुगतान करती है.
सुनिश्चित लाभः
परिपक्वता अवधि से पहले के तीन वर्षों में से प्रत्येक के प्रारंभ में, मूल बीमित रकम की 20 प्रतिशत का भुगतान. परिपक्वता पर, पूरी बीमित रकम के साथ समय- समय पर घोषित प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम बोनस समेत, यदि कोई है, बीमित रकम का 40 प्रतिशत देय होता है. जैसे, अगर पॉलिसी की अवधि 20 वर्षों की है, तो 20 प्रतिशत बीमित रकम सत्रहवें, अठारहवें और उन्नीसवें साल के अंत में देय होगी और 40 प्रतिशत बीमित रकम प्रत्यावर्ती बोनसों और अंतिम बोनस, यदि कोई है, तो बीसवें साल के अंत में देय होगी.
मृत्यु लाभः
बीमित व्यक्ति की मौत पर तत्काल बीमित रकम के बराबर रकम का भुगतान.
|
 |