LIC की जीवन वैभव (यूआईएन: 512N269V01)
LIC की जीवन वैभव सीमित-अवधि की एकल प्रीमियम बंदोबस्ती बीमा योजना है जो मृत्यु या परिपक्वता पर सहभागिता लाभ के साथ, यदि कोई हो, गारंटीशुदा लाभ ऑफ़र करती है, जो परिपक्वता पर या अंतिम पॉलिसी वर्ष में मृत्यु होने पर देय है.
यह योजना लॉन्च के दिनांक से अधिकतम 120 दिनों तक बिक्री के लिए खुली रहेगी.
1. लाभ
i) मृत्यु पर मिलने वाली राशि:
अंतिम पॉलिसी वर्ष को छोड़कर, पॉलिसी अवधिके दौरान मृत्यु होने पर: बीमित राशि देय होगी.
अंतिम पॉलिसी वर्ष के दौरान मृत्यु होने पर: सहभागिता लाभ, यदि कोई हो, के साथ मूल बीमा राशि देय होगी.
ii) परिपक्वता राशि: परिपक्वता पर, मूल बीमा राशि सहभागिता लाभ, यदि कोई हो, के साथ देय होगी.
iii) सहभागिता लाभ: निगम के अनुभव पर निर्भर करते हुए, पॉलिसी परिपक्वता दिनांक पर उस दर और उन शर्तों पर सहभागिता लाभ के योग्य होगी जिन्हें निगम द्वारा घोषित किया जा सकता है.
2. पात्रता की शर्तें और अन्य प्रतिबंध
a) न्यूनतम प्रवेश आयु |
: 8 वर्ष (पूर्ण) |
b) अधिकतम प्रवेश आयु
|
: 65 वर्ष (निकटतम जन्मदिन) |
c) न्यूनतम बीमा राशि |
:रु.200,000/- |
d) अधिकतम बीमा राशि |
: कोई सीमा नहीं |
a. मूल बीमा राशि इस राशि के गुणकों में उपलब्ध होगी: रु. 10,000/- |
| e. न्यूनतम एकल प्रीमियम | रु 95210/- |
f) पॉलिसी अवधि |
: 10 वर्ष |
g) प्रीमियम भुगतान विधि |
: केवल एकल प्रीमियम |
3. नमूना प्रीमियम दरें :
निम्नलिखित कुछ प्रति रू. नमूना प्रीमियम दरें हैं (सेवा कर को छोड़कर) 1000/- मूल बीमा राशि:
आयु |
प्रीमियम (रु.) |
| 20 |
477.35 |
| 30 |
477.75 |
| 40 |
480.55 |
4. उच्च मूल बीमा राशि पर छूट :
गारंटीशुदा परिपक्वता बीमा राशि में वृद्धि करने के रूप में उच्च एकल प्रीमियम के लिए प्रोत्साहन इस प्रकार है:
बीमा राशि |
छूट (रु.) |
| 3, 90,000 तक |
शून्य |
| 4, 00,000 से 5, 90,000 |
बीमा राशि का 2.00 % |
| 6, 00,000 और इससे अधिक |
बीमा राशि का 3.00 % |
5. ऋण
इस योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा, एक पॉलिसी वर्ष पूर्ण होने के बाद उपलब्ध होगी.
6. अभ्यपर्ण राशि पॉलिसी के कम से कम पाँच वर्ष तक चल जाने के बाद, पॉलिसी को नकदी हेतु अभ्यर्पित किया जा सकता है. स्वीकृति-योग्य न्यूनतम गारंटीशुदा अभ्यर्पण राशि, अतिरिक्त प्रीमियम, यदि कोई हो, को छोड़कर भुगतान की गई एकल प्रीमियम राशि के 90% बराबर होती है.
हालांकि निगम अभ्यपर्ण के दिनांक पर उपयुक्त होने पर विशेष अभ्यपर्ण राशि का भुगतान कर सकता है बशर्ते वह राशि गारंटीशुदा प्रत्यपर्ण राशि से अधिक हो.
विशेष अभ्यर्पण राशि, अभ्यर्पण के दिनांक पर गारंटीशुदा परिपक्वता मूल बीमा राशि की कटौती की गई राशि होगी.
7. सेवा कर: सेवा कर, यदि कोई हो, तो वह समय-समय पर लागू सेवा कर की दरों और सेवा कर विनियमों के अनुसार होगा. सेवा कर की राशि प्रचलित दरों के अनुसार पॉलिसीधारक द्वारा प्रीमियम पर देय होगी.
8. कूलिंग ऑफ़ अवधि
यदि आप पॉलिसी के “नियम और शर्तों” से संतुष्ट न हों, तो आप पॉलिसी की तिथि से 15 दिन के अंदर आपत्तियों के कारण बताते हुए निगम को पॉलिसी वापस कर सकते हैं. इसकी प्राप्ति होने पर निगम पॉलिसी रद्द कर देगा और जमा की गई एकल प्रीमियम में से जोखिम प्रीमियम, चिकित्सा परीक्षण और स्टैम्प ड्यूटी पर व्यय हुए खर्च घटाकर शेष राशि वापस लौटा देगा.
9. बहिष्करण
यदि बीमित व्यक्ति जोखिम प्रारंभ होने की तिथि से एक वर्ष के भीतर किसी भी समय आत्महत्या (चाहे उस समय वह मानसिक रूप से स्वस्थ या अस्वस्थ रहा हो) कर लेता है तो यह पॉलिसी अमान्य हो जाएगी और पॉलिसी के कारण निगम में कोई भी दावा मान्य नहीं होगा, सिवाय इसके कि यदि एकल प्रीमियम का अधिकतम (i) 90%, किसी अतिरिक्त प्रीमियम को छोड़कर (एकल प्रीमियम पॉलिसियों के मामले में) भुगतान किया गया हो या (ii) पॉलिसी में तृतीय पक्ष का मूल्यवान प्रतिफल हेतु (लेकिन इस पॉलिसी के लागू मृत्यु लाभ तक सीमित) वास्तविक हित अधिग्रहित किया गया हो, जिसकी लिखित सूचना मृत्यु होने से कम से कम एक कैलेंडर माह पूर्व उस शाखा को दे दी गई हो जहां से वर्तमान में पॉलिसी को सेवा प्रदान की जा रही है (जहां पॉलिसी दस्तावेज़ रखे गए हैं).