|
हमें ही क्यों ज्वाइन करें
आज ही एलआईसी अभिकर्ता बनें, क्यों, ये जानने के लिए निम्नलिखित पढ़ें
काम करने की परिस्थितियां
बहुत से बीमा विक्रय अभिकर्ता छोटे कार्यलयों में काम करते हैं, जहां से वे अपने ग्राहकों से संपर्क करते हैं और जो पॉलिसी वे बेचते हैं, उनके बारे में जानकारी प्रदान करते हैं. हालांकि, उनका बहुत समय स्थानीय ग्राहकों से मिलने और विक्रय बंद करने या दावों की जांच करने में जाता है. अभिकर्ता सामान्यत: अपना कार्य समय तय करते हैं और अक्सर ग्राहकों के सुविधा के लिये अपने घर में शाम को या सप्ताहंत में अपॉइन्मेंट रखते हैं. हालांकि, कई अभिकर्ता सप्ताह में 40 घंटे, तो कुछ 60 घंटे या और ज़्यादा कार्य करते हैं. व्यावसायिक विक्रय अभिकर्ता, खास तौर पर व्यापारिक अवधि के दौरान मिल सकते हैं और फिर शाम का समय कागज़ी कार्यवाही करने और भावी ग्राहकों के लिये प्रस्तुती तैयार करने में लगाते हैं.
रोज़गार
2005 में बीमा विक्रय अभिकर्ताओं की 11,00,000 भर्ती की गई. हालांकि कई बीमा अभिकर्ता जीवन या सामान्य बीमा में विशेष थे, बहुविधा अभिकर्ताओं की अधिकतम संख्या बीमा के सभी प्रकारों का विक्रय करती है.
प्रशिक्षण, अन्य योग्यताएं और तरक्की
बीमा विक्रेता अभिकर्ता रोज़गार के लिये बहुत सी कंपनियां और स्वतंत्र एजेंसियां कॉलेज स्नातक— विशेषकर व्यवसाय या अर्थशास्त्र में प्रधान होते हैं, को रोज़गार देने प्राथमिकता देती है. उच्च विद्यालय स्नातकों को कभी- कभी रोज़गार दिया जाता है, यदि वे अपनी विक्रय योग्यता सिद्ध कर देते हैं या अन्य प्रकार के काम में सफल होते हैं. वास्तव में, बीमा विक्रय अभिकर्ता रोज़गार में प्रवेश करने वाले बहुत से लोग अन्य कारोबारों से स्थानंतरित होते हैं. व्यावसायिक बीमा विक्रय में, तकनीकी अनुभव समान क्षेत्रों में पॉलिसी विक्रय करने में मदद कर सकता है.
परिणामस्वरूप, कई अन्य व्यवसायों में प्रवेश करने वालों के मुकाबले नए अभिकर्ता अधिक आयु के हुआ करते हैं. कॉलेज प्रशिक्षण अभिकर्ताओं को बीमा पॉलिसियों के तकनीकी पहलू और बीमा विक्रय की आधारभूत संरचना और प्रक्रिया को समझने में मददगार हो सकता है. कई कॉलेज और विश्वविद्यालय बीमा संबंधी कोर्स प्रदान करते हैं और कुछ स्कूलों में इस क्षेत्र में स्नातक उपाधि दी जाती है. कॉलेज अध्ययन में वित्त, गणित, खाताबही, अर्थशास्त्र, व्यावसायिक कानून विपणन और व्यावसायिक प्रबंधन बीमा विक्रेता अभिकर्ता को समझाने के लिए सक्षम करते हैं कि कैसे सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियां बीमा उद्यम से संबंधित होती हैं. मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, और जन संबोधन में अध्ययन विक्रय तकनीक में वृद्धि करने में उपयोगी सिद्ध हो सकता है. इसके अतिरिक्त, चूंकि कंप्यूटर् वित्तीय उत्पाद की जानकारी वृहद प्रकार से तुरंत देता है और अभिकर्ता की क्षमता में बहुत अधिक उन्नति करता है इसीलिये कंप्यूटर और प्रचलित सॉफ्टवेयर पैकेजों से परिचय बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं.
बीमा विक्रय अभिकर्ता को IRDA से लाइसेंस प्राप्त करना चाहिये. अभिकर्ता के पास जीवन और समान्य बीमा विक्रय करने के लिये एक पृथक लाइसेंस होना ज़रूरी होता है. लाइसेंस केवल उन्हीं आवेदकों को जारी किया जाता है, जिन्होंने निर्दिष्ट प्री-लायसेंसिंग कोर्स पूरा किया है और जिसने IRDA परीक्षा बीमा आधारभूत और बीमा कानून के साथ दी हो.
कुछ संस्थाएं व्यावसायिक उपाधि कार्यक्रम का प्रस्ताव करती हैं, जिसमें जीवन, स्वास्थ्य और समान्य बीमा तथा वित्तीय सलाह जैसी विशेषताओं में व्यक्ति की विशेषज्ञता प्रमाणित की जाती है, यद्यपि अपने आप में, कुछ कार्यक्रम ग्राहक और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करवाते हैं कि किसी अभिकर्ता को संबद्ध विशेषता की पूरी समझ है. आमतौर पर अभिकर्ताओं को अपना पदनाम बरकरार रखने के लिये जारी शिक्षा पर निर्दिष्ट घंटे पूरे करने की ज़रूरत होती है.
नियोक्ताओं द्वारा बीमा अभिकर्ताओं द्वारा बेचे जा रहे वित्तीय उत्पादों के साथ ही पेशेवर शिक्षा जारी रखने पर भी ख़ासा ध्यान दिया जा रहा है. अभिकर्ताओं के लिये यह आवश्यक है कि वे ग्राहकों से संबद्ध विषयों पर अद्यतन रहें. कर कानूनों में परिवर्तन, सरकारी लाभ कार्यक्रमों और अन्य राज्य तथा केंद्रीय सरकार नियामक ग्राहक की बीमा ज़रूरतों और अभिकर्ताओं के व्यापार व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं. अभिकर्ता कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे अध्ययनों को अपनाकर और बीमा संस्थानों द्वारा प्रायोजित संस्थाओं, कॉन्फ़्रेंसों और सेमीनारों में उपस्िथत होकर अपनी विक्रय क्षमता और बीमा संबंधी ज्ञान को बढ़ा सकते हैं. IRDA भी कई बीमा पॉलिसियों के बीमा कानूनों, उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी विवरण आदि पर आधारित शिक्षा जारी रखने संबंधी आवश्यकता को अनिवार्य मान रहा है.
बीमा विक्रय अभिकर्ताओं को लचीला, उत्साहयुक्त, आत्मविश्वासी, अनुशासित, परिश्रमी और समस्या के हल की इच्छा रखने वाला होना चाहिये. उन्हें प्रभावपूर्ण तरीके से बात करना और ग्राहक को आत्मविश्वास से प्रेरित करना आना चाहिये. चूंकि वे सामान्यत: बिना निरीक्षण के कार्य करते हैं, विक्रय अभिकर्ता को अपना समय नियोजित करने और नये ग्राहकों से पहल करने में सक्षम होना चाहिये.
कोई बीमा विक्रय अभिकर्ता, जिसने योग्यता और नेतृत्व प्रदर्शित किया हो, वह शाखा कार्यालय में विकास अधिकारी बन सकता है. कुछ आधुनिक सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) और उच्च विपणन स्थिति में पहुंचते हैं. हालांकि, कई अभिकर्ता, जिन्होंने अच्छे ग्राहक समूह बना रखे हैं, वे विक्रय कार्य में बने रहने को प्राथमिकता देते हैं.
|