प्रक्रिया:
अपने निकटतम शाखा कार्यालय में संपर्क करें और वहां विकास अधिकारी से मिलें.
शाखा प्रबंधक (I/C) एक इंटरव्यू आयोजित करेंगे और यदि वे ठीक समझते हैं, तो आपको प्रशिक्षण के लिये विभागीय / एजेंसी प्रशिक्षण केंद्र भेजा जायेगा.
प्रशिक्षण 100 घंटों का होता है और इसमें जीवन बीमा व्यवसाय के सभी पक्ष सम्मिलित होते हैं.
प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आपको पूर्व-लाइसेंसिंग परीक्षा में बैठना होगा, जो बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) द्वारा संचालित की जाती है.
परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बीमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिये IRDA द्वारा आपको लाइसेंस प्रदान किया जायेगा.
आप शाखा कार्यालय द्वारा अभिकर्ता के रूप में नियुक्त किये जायेंगे और आप अपने विकास अधिकारी के अधीन टीम का हिस्सा होंगे.
विकास अधिकारी आपको फ़ील्ड प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध करायेंगे, जो आपकी बाज़ार में सहायता करेंगे.
क्या मैं अभिकर्ता बन सकता हूं?
निश्चित रूप से आप बन सकते हैं, यदि-
- आप बहिर्मुखी हों और लोगों से मिलना पसंद करते हों
- आप स्वव्यवसाय की महत्वाकांक्षा रखते हों
- आप सिर्फ अपने ग्राहकों को ही अपना बॉस मानना चाहते हों
- और आप अपने कार्य के घंटे स्वयं निर्धारित करना चाहते हों
असीमित कमाई की संभावना; एक स्पष्ट करिअर की राह; विशिष्ट विज्ञापनों द्वारा चहुंमुखी समर्थन, आपका अपना घरेलू परामर्शदाता, और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण:
- एक विस्तृत लाभकारी पैकेज
- प्रशिक्षण
- करिअर
- पुरस्कार और पहचान
संगठन के लिये ये व्यवसाय के मुख्य स्रोत हैं और हमारे ग्राहकों के साथ ये सतत जुड़ाव हैं. यही कारण है; हम एजेंसी कार्यबल की भर्ती और विकास में बहुत सावधानी रखते हैं, ताकि हम सेवा और विक्रयकला की गुणवत्ता में उच्च मानक निर्धारित करना जारी रखें. ज्ञान-केंद्रित बाज़ार की ज़रूरतों को संतुष्ट करने के लिये, हमें ऐसे स्नातकों की तलाश है, जो सेवा-केंद्रित, अच्छे संप्रेषक और नये लोगों से मिलने पर खुश होने वाले हों. पूर्व विक्रय अनुभव अतिरिक्त लाभकारी है.