सूचना एवं तकनीक और जीवन बीमा निगम

एलआईसी उन अग्रणी संगठनों में से एक है, जिसने सेवा और व्यापार में सूचना प्रौद्योगिकी के लाभों को शामिल किया है. १० करोड़ पॉलिसियों से संबंधित आंकड़े एल. आई. सी. के कंप्यूटरों में दर्ज हैं. हमने बरसों से आनुषांगिक और सटीक तकनीक अपना रखी है.

एलआईसी में १९६४ में ही कंप्यूटर आ गये थे. पचास के दशक के अंतिम बरसों के दौरान लगाई गई यूनिट रिकॉर्ड मशीनों को चरणबद्घ ढंग से १९८० के दशक में हटा कर उनकी जगह बैंक के कंप्यूटरीकरण के लिए शाखाओं और मंडल कार्यालयों पर माइक्रोप्रोसेसर आधारित कंप्यूटर लगाए गये. हार्डवेयरों और सॉफ्टवेयरों का मानकीकरण १९९० के दशक में शुरू हुआ. आम बीमा और वेतन आधारित बीमा पॉलिसियों के लिए मानक कंप्यूटर पैकेजों का विकास किया गया और उन्हें लागू किया गया.

फ्रंट एंड आपरेशंस

ग्राहकों की अनुक्रियात्मकता और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए जुलाई १९९५ में कंप्यूटर के ज़रिये पॉलिसी धारकों और एजेंटों के लिए ऑन लाइन सेवाएं प्रदान करन के लिए ऑन लाइन सेवा मुहिम शुरू की गयी. इस ऑन लाइन सेवा के ज़रिये पॉलिसी धारक फौरन अपनी पॉलिसियों की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट पा सकते हैं, तात्कालिक रूप से उनकी प्रीमियमें स्वीकारी जा सकती हैं और मांग पर फौरन नवीनीकरण दरें और क़र्ज़ दरें हासिल कर सकते हैं। ऑन लाइन सूचना भेज कर अपने पते बदलवा सकते हैं. प्रस्तावों को तेज़ी से पूरा करना और पॉलिसी दस्तावेजों को भेज पाना अब एक वास्‍तविकता बन गया है. देश भर में फैली हमारी २०४८ शाखाओं को फ्रंट एंड आपरेशन में शामिल किया गया है. इस तरह हमारी तमाम सौ की सौ मंडल ऑफिसों का शतप्रतिशत कंप्यूटरीकरण हो गया है. फ्रंट एंड पैकेजों में साधारण और एस एस एस पॉलिसियों के भुगतान संबंधी प्रारूप जोड़े गये हैं. इन प्रारूपों की मदद से कर्ज़, दावों और विकास अधिकारियों के मूल्यांकन जैसे काम आसानी से हो जाते हैं. यह प्रारूप समय बचाने के साथ-साथ काम में सटीकता लाता है.

महानगरीय क्षेत्र नेटवर्क

नवंबर १९९७ में मुंबई की ७४ शाखाओं को आपस में जोड़ने के लिए एक मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क स्थापित किया गया, ताकि पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी की वस्तुस्थिति जान सकें, अपनी प्रीमियमें भर सकें, सरेंडर मूल्य दर और कर्ज़ दर वगैरह के बारे में जानकारियां हासिल कर सकें. यह प्रणाली सफलतापूर्वक काम कर रही है. इस नेटवर्क के ज़रिये हर दिन १० हज़ार से ज़्यादा ट्रांजेक्शन होते हैं. इस तरह के नेटवर्क दूसरे शहरों में भी स्थापित किये गये हैं.

वाइड एरिया नेटवर्क

सात के सातों संभागीय कार्यालयों और सभी मैन केंद्रों को वाइड एरिया नेटवर्क (डब्ल्यू ए एन-वैन) के ज़रिये आपस में जोड़ दिया गया है. इससे किसी भी मैन सिटी में रहने वाला कोई भी पॉलिसी धारक किसी भी शाखा से अपनी पॉलिसी की वस्तुस्थिति जान सकता है, और अपनी प्रीमियमें भर सकता है. नवंबर २००५ में हमने भारत भर के ९१ केंद्रों की २०३५ शाखाओं को वैन नेटवर्क से जोड़ा.

इंटरैक्टिव वॉइस रेस्पांस सिस्टम्स (आईवीआरएस)

देश-भर के ५९ केंद्रों पर आईवीआरएस काम कर रहा है. इस सुविधा के तहत कोई भी ग्राहक एलआईजी को .फोन करके (आगामी प्रीमियम की देय तिथि, अपनी पालिसी की वस्तुस्थिति, .क.र्ज की र.कम, भुगतान तिथि, संचित बोनस व.गैरह) के बारे में जानकारियां हासिल कर सकता है. ग्राहक की मांग पर इस तरह की जानकारियां उसे .फैक्स से भी भेजी जा सकती हैं.
आईवीआरएस नंबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

इंटरनेट पर एलआईसी

हमारी इंटरनेट साइट अपने-आपमें जानकारियों की साइट है. इस साइट पर हम एलआईसी और एलआईसी इंटरनेशनल), ईसी, एलआईसी (नेपाल) लि., एलआईसी म्युचुअल .फंड, एलआईसी हाउसिंह .फायनेंस और उनके उत्पादों से संबंधित जानकारियां दिखाते हैं. हम अपनी वेबसाइट को और भी गत्यात्मक और अंतर क्रियात्मक बनाने के प्रयास कर रहे हैं. हम अपनी वेब साइट को और भी गत्यात्मक और अंतरक्रियात्मक बनाये के प्रयास कर रहे हैं. संपर्क प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हमने अपने संभागीय कार्यालयों, संभागीय प्रशिक्षण केंद्रों, प्रबंधन संवर्धन कंद्रों, विदेशों में स्थित शाखाओं, संभागीय और क्षेत्रीय कार्यालयों के पते/ ई मेल पते बनाये हैं.

नेट पर प्रीमियम भुगतान और पालिसी की वस्तुस्थित

(इन सेवाओं के लिए आपको अपना पंजीकरण करना होता है)
एलआईसी ने अपने ग्राहकों को मु.फ्त में इंटरनेट के .जरिये पालिसी की प्रीमियमें भरने और इंटरनेट प्रीमियमें भरने और इंटरनेट प्रीमियम भुगतान करने पर अपनी पालिसी की वस्तु स्थिति जानने की अनूठी सुविधा दे रखी है. एलआईसी ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए ११सेवा प्रदाताओं के साथ अनुबंध कर रखा है.
इंटरनेट प्रीमियम भुगतान के लिए यहां क्लिक करें

सूचना टेलीफोन केंद्र

हमने महानगरों और कुछ बड़े शहरों की प्रमुख जगहों पर अपने उत्पादों और सेवाओं की बाबत सूचनाएं देने के लिए टच क्रीन बेस्ड १५० मल्टीमीडिया सूचना छतरियां लगा रही हैं. ये सूचना छतरियां पालिसी संबंधी जानकारियां देने और प्रीमियम भुगतान स्वीकारने में सक्षम हैं.

सूचना केंद्र

आठ काल सेंटर भी स्थापित किये गये हैं जिन पर कुशल कर्मचारी कार्यरत हैं जो आपको हमारे उत्पादों, पालिसी सेवाओं, शाखा कार्यालयों के पते और दूसरी संस्थागत जानकारियां प्रदान कर सकते हैं.
इंफ्रोसेंटरों के संपर्क नंबर जानने के लिए यहां क्लिक करें.